Bollywood Top News: पंचतत्वों में विलीन मनोज कुमार..ईद पार्टी में मिस्ट्री गर्ल संग पहुंचे अक्षय कुमार के बेटे
Saturday, Apr 05, 2025-04:32 PM (IST)

मुंबई: बी-टाउन में अप्रैल महीने का 5वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया है। जहां एक तरफ दिग्गज एक्टर मनोज कुमार पंचतत्वों में विलीन हुए। वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी ने अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया। उन्होंने हलवा पूरी और चने की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। इसके अलावा ईद पार्टी में मिस्ट्री गर्ल संग पहुंचे अक्षय कुमार के बेटे ने खूब चर्चा बटोरी। इतना ही नहीं नीना गुप्ता के फेमिनिज्म पर बेबाक बोल भी सुर्खियों में हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...
अलविदा 'भारत कुमार' : पंचत्तवों में विलीन हुए मनोज कुमार',बड़े बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि
जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी….कभी 'भारत' को अपनी फिल्मों में जीने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज हर भारतीय की यादों में जी रहे हैं। मनोज ने 87 की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार का शनिवार को मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोज कुमार के बेटे कुणाल ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। एक्टर को आखिरी विदाई देते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी का हाल बेहाल हो गया था वो फूट-फूटकर रोने लगी। मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। 'भारत कमार' के नाम से मशहूर एक्टर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 की सुबह उन्होंने आखिरी सांसें लीं। वहीं आज सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित श्मशान घाट पर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हाल ही में एक्टर की अंतिम यात्रा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो दिल तोड़ रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में मनोज कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे से लिपटा है। जहां सभी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। फूल चढ़ाकर सबने उनकी आत्मा की शांति की दुआ की। मगर उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत ने सबकी आंखें नम कर दी।वीडियो में सफेद रंग के सलवार सूट और माथे पर बड़ी काली बिंदी लगाए पत्नी फफक-फफककर रो रही हैं। बेटे ने साइड से थामा है और कुछ लोग उन्हें गेंदे के फूल की माला पकड़ा रहे हैं, जो वह अपने दिवंगत पति के पार्थिव शरीर को चढ़ा दें।
एक्ट्रेस सारा अली खान की भगवान में अटूट आस्था है। वह हर धर्म का सम्मान करती हैं। पटौदी खानदान की लाडली को अक्सर मस्जिद तो जाती हैं। इसके अलावा उन्हें मंदिर, गुरुद्वारे में भी नतमस्तक होते देखा गया है। वहीं रमजान खत्म होते ही सारा ने आध्यात्मिक यात्रा की। इस बार उन्होंने आशीर्वाद लेने के लिए गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर का दौरा किया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर गुवाहाटी की अपनी यात्रा की कई तस्वीरें शेयर कीं। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी पर रिवर क्रूज़ का भी आनंद लिया। पवित्र स्थान की यात्रा के लिए सारा ने सफ़ेद कुर्ता, पायजामा और दुपट्टा पहना था। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया था।
मनोज कुमार की अंतिम रस्मों में शामिल हुए स्टार्स, बेटे अभिषेक संग शमशान घाट पहुंचे बिग बी
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिसके बाद आज शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इस दौरान की तस्वीरों ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। वहीं अब दिवंगत एक्टर का पार्थिव शरीर मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पहुंच गया है। उनके अंतिम संस्कार की वीडियोज भी सामने आ गई हैं। जहां एक तरफ एक्टर के परिवार के लोग भी नम आंखों से उनकी अंतिम क्रियाएं करते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे 'भारत कुमार' को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव बी-टाउन के उन स्टार किड्स में से हैं जो पब्लिक प्लेस पर ज्यादा स्पाॅट नहीं किए जाते। हाल ही में आरव को एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में पहुंचे और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लो प्रोफाइल रहने के लिए जाने जाने वाले स्टार किड को हमेशा हंसते हुए ही देखा जाता है लेकिन इस बार जिस चीज ने ध्यान खींचा वह था आरव का मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखना जिससे उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं। यह हसीना आरव की कजिन है या दोस्त और उनका नाम क्या है, अब तक इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
कैंसर से जंग हारे रविकुमार, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। जहां एक तरफ 4 अप्रैल को मनोज कुमार के निधन की खबर से लोगों का दिल टूट गया। वहीं दूसरी तरफ 4 अप्रैल को तमिल और मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर के निधन की खबर आईं। ये एक्टर हैं रविकुमार जो पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 4 अप्रैल को वह कैंसर से जंग हार गए।
हॉलीवुड सुपरस्टार और 'घोस्ट राइडर' फेम निकोलस केज के बेटे वेस्टन केज को लेकर एक खबर सामने आई है। लॉस एंजिल्स की कोर्ट ने वेस्टन केज को कोर्ट ने गुंडागर्दी के मामले में सजा सुनाई है। वेस्टन पर अपनी मां क्रिस्टीना फुल्टन पर हमला करने के आरोप लगे थे। हालांकि, 34 साल के वेस्टन जेल जाने से बच गए हैं। दरअसल, अदालत ने वेस्टन केज को दोषी करार करते हुए दो साल के मेंटल हेल्थ डायवर्जन प्रोग्राम की अनुमति का हवाला दिया और जेल की सजा से बच गए।
टेलीविजन जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि टीवी के एक पॉपुलर कपल की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया है। 'कुमकुम भाग्य' में प्राची के किरदार से घर-घर में पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस मुग्धा चाफेकर और उनके एक्टर पति रवीश देसाई के बीच में दरार आ गई है। कपल ने शादी के 9 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। एक्टर रवीश देशाई ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मुग्धा से अलग होने की जानकारी दी।
दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने फेमिनिज्म के मुद्दे पर बात करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो सुर्खियां बटोर रहा है। नीना गुप्ता ने कहा कि अगर महिलाएं नौकरी करती हैं तो उनका रेप होता है। उनके मुताबिक महिला के रूप में जन्म लेना अभिशाप है। नीना गुप्ता ने ऐसा क्यों कहा आइए आपको बताते हैं।
मां कामाख्या देवी का मिला आशीर्वाद, पूजा बनर्जी की दूसरी बार भरी गोद
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस साल जून में पूजा बनर्जी के घर फिर से नन्हें बच्चे की किलाकरी गूंजने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस इस फेज को एंजॉय करते हुए फोटोशूट भी करवा रही हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि मां कामाख्या देवी के आशीर्वाद से उनकी गोद फिर भर गई। पूजा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह व्हाइट कलर की रेड बाॅर्डर वाली साड़ी में नजर आ रही हैं। वह पूजा करती दिख रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि जब वो कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं तो उन्हें बाद में पता चला कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।