सारा अली खान के घर विराजे बप्पा, मां अमृता संग गणपति की भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस

Saturday, Sep 11, 2021-08:58 AM (IST)

मुंबई: बुद्धि,समृद्धि और सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश के जन्म का पावन पर्व 'गणेश चतुर्थी' 10 सितंबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने घरों में बप्पा का स्वागत किया। वहीं इस साल की तरह बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के घर पर भी बप्पा विराजे। गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सारा ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

सारा इस दौरान मां अमृता सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों का ही ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। सारा के लुक की बात करें तो वह व्हाइट और गोल्डन सूट में बेदह प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

वहीं अमृता सिंह ब्लू सूट में दिखीं। सारा ने बप्पा के दरबार को भी बेहद ही खूबसूरत अंदाज से सजाया। तस्वीरों में मां-बेटी हाथ जोड़कर बप्पा को प्रणामकर रही हैं। सारा और अमृता की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सार हाल ही में मालदीव में वेकेशन से लौटी हैं जहां की शानदार तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं।  मालदीव से पहले सारा अली खान लद्दाख में समय बिताने पहुंची थीं जहां उन्होंने राधिका मदान के साथ काफी समय शांति और सुकून में बिताया। काम की बात करें तो सारा जल्द ही अतरंगी रे में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष हैं। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News