लता जी को पहचान दिलाने वाले सिंगर गुलाम हैदर की "यमला जट" थी 1940 की सबसे हिट फिल्म

Saturday, Jun 09, 2018-03:21 PM (IST)

 मुंबई: पाॅपुलर संगीतकार गुलाम हैदर ने अपनी जिंदगी में कई गाने गाए हैं। उन्होंने लोकप्रिय गीतों को पंजाबी संगीत की कविता और ताल के साथ मिलाकर करके फिल्म गानों का चेहरा बदल दिया। साल 1930 से 1940 में संगीत केवल राग- रागनियों पर आधारित होता था, लेकिन गुलाम इन विचारों के पक्ष में नहीं थे। गुलाम की साल 1940 की सबसे हिट फिल्म "यमला जट" है। 

PunjabKesari

 

यमला जट(1940)

यह एक पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म में एम इस्माइल, नूर जहान, प्राण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसमें गुलाम हैदर ने कई गीत गाए। इस फिल्म का एक लोकप्रिय गीत है- "कनकां दीयां फसला पक्कीयां ने, बदलां विचों खुशियां वासियां ने"। इसके अलावा गुलाम ने कई फिल्मों में बतौर सिंगर काम किया है। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

 

PunjabKesari

 

खानदान (1942)

यह एक उर्दू फिल्म है और इसे शौकत हुसैन ने निर्देशित किया है। इसमें डी.एम. पंचोली, प्राण, नूर जहान, गुलाम मोहम्मद और एम अजमल मुख्य भूमिका में थे। संगीत गुलाम हैदर ने दिया था। इस फिल्म का गाना "उड़जा- उड़जा पंछी उड़जा" गुलाम और नूर जहान ने गाया है। 

 

PunjabKesari

 

खजांची(1941)

यह फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसे मोटी बी गिडवानी ने डायरेक्ट किया। इसमें एम इस्माइल, एस डी नारंग, रामोला देवी और दुर्गा मोटा मुख्य किरदार में थे। इसका संगीत निर्देशन गुलाम हैदर ने किया था। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे।

 

PunjabKesari

 

शहीद(1948) 

यह एक बाॅलीवुड फिल्म थी। इसे रमेश सैगल ने निर्देशित किया है। इसमें आजादी के लिए हुुए संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म के रिलीज के 60 साल बाद भी "वतन की राह मेन वतन के नौजवान शहीद हो" और "बदनाम ना हो जाये मोहब्बत का फसना" जैसे गीत शामिल है। 

 

 

PunjabKesari

 

कनीज (1949)

यह फिल्म हिन्दी और उर्दू दोनों भाषाओं में है। यह कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। इसका संगीत निर्देशन दो प्रसिद्ध संगीतकारों गुलाम हैदर और हंसराज बेहल ने किया। 

 

PunjabKesari

 

हुमायूं(1945)

यह फिल्म इंडियन बॉलीवुड ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म महबूब खान द्वारा निर्देशित की गई थी। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की थी। 

 

PunjabKesari

बता दें कि गुलाम ने प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर को भी ब्रेक दिया। दरअसल, लता मंगेशकर को करियर की शुरूआत के समय उनकी पतली आवाज की वजह से काम नहीं मिल रहा था। उस समय गुलाम ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। वहीं आज वह इंडस्ट्री पर राज करती हैं। 


Punjab Kesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News