बेटियों संग प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची टीवी के राम-सीता,वृंदावन में गुरमीत-देबीना को गुरुजी से मिला आशीर्वाद

Friday, Aug 08, 2025-12:27 PM (IST)

मुंबई: टीवी की दुनिया के राम सीता यानि कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हाल ही में अपनी दोनों बेटियों देविशा और लियाना संग वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने धार्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी से अपने लिए एक आशीर्वाद मांगा। वृंदावन के जाने-माने धार्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज जी को लेकर लोगों में खूब श्रद्धा है।

PunjabKesari

फिल्मी और टीवी सितारे से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां उनके सामने नतमस्तक होती है। जब दोनों वहां पहुंचे तो प्रेमानंद जी के शिष्यों ने उनका परिचय प्रेमानंद महाराज को दिया और बताया कि ये दोनों एक्टर हैं और टीवी में राम और सीता का किरदार निभा चुके हैं।

PunjabKesari

 

उनका परिचय देते उन्होंने कहा- ये राम जी बने हैं और ये सीता जी। गुरमीत चौधरी ने हाथ जोड़कर श्रद्धापूर्वक कहा- 'बाउजी, हम दोनों ने सबसे पहला काम राम और सीता का किया है और वहां से इतना प्रेम मिला है पूरे देश से। हम दोनों को बस आपसे बस इसी का आशीर्वाद चाहिए कि हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहें।'

PunjabKesari

प्रेमानंद महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा- 'भगवान का नाम जरूर स्मरण करते रहिए, उससे और भी उन्नति के चांस हैं। नाम स्मरण करते रहें, नाम न भूलें, भगवान के नामों में बहुत बड़ी सामर्थ्य है। जो राम भगवान का आपको अभिनय करने का सुख सौभाग्य मिला, उन्हीं का नाम स्मरण करिए। सिया-राम सिया-राम या राम-राम स्मरण करते रहेंगे तो आपके पूर्व के जो अशुभ हैं...अशुभ भी अपना प्रभाव डालते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debinna Bonnerjee (@debinabon)

उन्होंने भगवान राम का उदाहरण देते हुए आगे कहा- 'जहां भगवान श्रीराम को सुबह राज्याभिषेक मिलना हैय़वहीं भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास शाम को ही हो जाता है। जब स्वयंब्रह्म परमात्मा की लीला में हो रहा है तो हमारे मानव लीला में अशुभ का भी प्रभाव पड़ेगा। तो उस अशुभ को नष्ट करने के लिए हमें नाम जप जरूर करना चाहिए। खूब नाम-जाप करो और मंगलमय भगवान का।'

बता दें कि देबिना ने गुरमीत संग लंबे समय बाद रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' से टीवी पर वापसी की। देबिना डिलीवरी के बाद से अपनी दोनों बच्चियों की देखभाल कर रही थीं हालांकि उन्होंने इस दौरान अपना पॉडकास्ट जारी रखा जहां कई हस्तियों के साथ गुफ्तगू करती दिखीं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News