फादर्स डे पापा के नाम हिना खान दिल कचोटने वाला पोस्ट, बचपन की फोटो के साथ लिखा- आपकी याद आती है बहुत

Monday, Jun 16, 2025-10:36 AM (IST)


मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान ने कोविड-19 के दौरान 2021 में अपने पिता को खो दिया था। वह हर साल उन्हें खास मौकों पर याद करके भावुक होती हैं। उनके साथ अपनी यादें साझा करती हैं। अब 15 जून को फादर्स डे के मौके पर हिना एक बार फिर पिता संग बिताए लम्हों में खो गईं।

PunjabKesari

 

 

हिना ने उनके साथ अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की और एक दिल कचोट देने वाला कैप्शन लिखा जिसे पढ़कर हर किसी की आंखे नम हो रही हैं। हिना खान ने जो फोटो शेयर की है, वो उनके बचपन की है। उनके पापा ने उन्हें गोद में ले रखा है और किसी वेकेशन वाली जगह पर पोज दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

 

पीछे एक पूल है, जिसमें पानी भरा है। बैकग्राउंड काफी सुंदर लग रहा है। उन्होंने फादर्स डे के मौकं पर लिखा, 'क्या लिखूं मैं। डैड। आपकी याद आती है बहुत। मैं आपकी हमेशा से एक सबसे स्ट्रॉन्ग गर्ल हूं।' इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने उदासी से लेकर टूट हुए दिल का इमोजी लगाकर अपनी मायूसी जाहिर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

बता दें कि हिना खान बीते कुछ समय से सुर्खियों में हैं। उन्होंने पहले अपने कैंसर की जानकारी देकर सबको दंग कर दिया था। इसके बाद उन्होंने रॉकी जायसवाल से शादी की और सबको सरप्राइज दे दिया। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस से कनेक्टेड रहती हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News