सड़क किनारे गरीब बच्चों को देख हनी सिंह को आई दया, गाड़ी से निकलकर खुद खिलाने लगे खाना

Tuesday, Aug 26, 2025-10:56 AM (IST)

मुंबई. मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों बिग बॉस 13 फेम शहनाज़ गिल के साथ अपने नए गाने को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। गाने वैन एंड व्हेयर में दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस गाने के अलावा हनी सिंह एक अलग वजह को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में रैपर को दिल्ली में सड़क किनारे गरीब बच्चों संग खुशियां बांटते हुए देखा गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 PunjabKesari


दरअसल, रैपर हनी सिंह हाल ही में दिल्ली में अपने घर आए थे और उसी दौरान वह नोएडा भी पहुंचे। कार से जाते समय उन्होंने सड़क किनारे बैठे कुछ गरीब बच्चों को देखा। बच्चों की हालत देखकर उन्होंने अपनी कार रोकी और हल्दीराम से उनके लिए खाना मंगवाया। इसके बाद वह बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उन्हें खाना खिलाने लगे। यह नजारा देख वहां लोग इक्टठे होना शुरु हो गए और रैपर की वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

PunjabKesari


इसके अलावा, खुद भी हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों की मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो हनी सिंह ने अपने अब तक के करियर कई सुपरहिट गाने गाए हैं। हालांकि, एक समय पर वह अपनी हेल्थ के चलते इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने शानदार वापसी की।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News