तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के केस में पत्नी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे..
Thursday, Feb 12, 2026-01:12 PM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। कर्ज ना चुका पाने के कारण एक्टर ने 5 फरवरी को जेल में सरेंडर कर दिया था। सरेंडर के दौरान एक्टर ने अधिकारियों के सामने पैसे न चुका पाने पर अपनी बेबसी भी जाहिर की थी। वहीं, इन सब के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सितारे राजपाल यादव की आर्थिक मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी बीच मुश्किलों में घिरे एक्टर की पत्नी राधा यादव ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनकी मदद करने वालों को शुक्रिया कहा है।

हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राधा यादव ने उन सभी सेलेब्स की धन्यवाद किया है जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। राधा ने कहा, 'सबसे उनका साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबका बहुत- बहुत शुक्रिया।'

बता दें, इससे पहले राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया था कि एक्टर को इस मुश्किल घड़ी से निकालने के लिए सलमान खान से लेकर अजय देवगन, वरुण धवन और म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव ने उनकी आर्थिक तौर पर मदद करने का निर्णय लिया है। बता दें, राजपाल यादव की इस बुरे दौर में मदद की पहल सोनू सूद ने की और इसके बाद कई सितारे खुलकर सामने आए।
