दुल्हन बनी ईशा मालवीय, 8 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर संग लिए सात फेरे! फोटोज वायरल
Monday, Sep 22, 2025-09:29 AM (IST)

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय इन दिनों सुर्खिंया बटोर रहीं हैं। हाल ही में ईशा ने दुल्हन के लुक में खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ईशा को खुद से 8 साल बड़े तलाकशुदा एक्टर अक्षय खरोडिया के साथ मंडप में सात-फेरे लेते हुए देखा जा सकता है।
लुक की बात करें तो ईशा पिंक ब्लाउज और ब्लू डेनिम में में नजर आ रही हैं। लाल चूड़ा और कलीरे ईशा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं अक्षय शेरवानी में जच रहे हैं। ईशा मालवीय और पांड्या स्टोर एक्टर अक्षय खरोडिया को दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में शादी करते देख दोनों के फैंस भी हैरान हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक्टर पहले से एक बेटी के पिता हैं। हालांकि वह अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं।
अगर आपको भी यही लग रहा है कि ईशा मालवीय अब असल में अक्षय की दुल्हनिया बन गई हैं तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये महज दोनों स्टार्स का एक म्यूजिक वीडियो है।ईशा और अक्षय का नया गाना 'लगे रब वरगा' रिलीज हुआ है जिसे बी प्राक ने गया है।