कल्कि कोचलिन की बेटी की पहली तस्वीर आईं सामने, पापा की गोद में दिखीं ''Sappho''

Tuesday, Feb 11, 2020-09:25 AM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन के घर 7 फरवरी को नन्हीं परी किलकारी गूंजी। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग पहली बार पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में कल्कि ने अपनी लाडली की पहली तस्वीर शेयर की है। बेटी के साथ पहली बार घर पहुंचीं कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड और हॉस्पिटल स्टाफ  के साथ बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की। सामने आईं तस्वीरों में हर्शबर्ग अपनी लाडली को बाहों में लिए दिख रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं हर्शबर्ग कल्कि के माथे पर किस कर रहे हैं। पेरेंट्स बनने की खुशी कपल के चेहरे पर साफ दिख रही हैह। इस तस्वीर के साथ कल्कि ने हॉस्पिटल स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनकी डिलिवरी के दौरान क्या क्या समस्याएं आईं थी।

PunjabKesari

कल्कि ने कैप्शन में लिखा-'डॉक्टर्स ने 17 घंटों के बाद भी उम्मीद नहीं छोड़ी, ये तब की बात है जब मैंने ये कह दिया था कि कैसे भी बेबी को बाहर निकाल लो लेकिन उन्होंने कहा कि इतना लंबा सफर तय करने के बाद हम हिम्मत नहीं हार सकते आप नेचुरल वॉटर बर्थ दे सकती हैं...और एक घंटे बाद सैफो का जन्म हुआ। आप लोग जादूगर हैं। बता दें कि इससे पहले पहले कल्कि ने अपनी बच्ची की फुटप्रिंट की प्यारी तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही कल्कि ने दिल को छू सेने वाला पोस्ट लिखा था।

PunjabKesari

बिन ब्याही  बनीं  मां 

कल्कि इन दिनों इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि ने शादी से पहले ही बेबी को जन्म दिया है। 

PunjabKesari

2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप संग की थी शादी

कल्कि ने साल 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को 2 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2015 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि अब दोनों अच्छे दोस्त हैं। 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News