तलाक के बाद पहली बार Ex हसबैंड संग दिखीं Karishma Kapoor, देखें वीडियो
Sunday, Mar 12, 2023-05:32 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उन्हें अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर संग पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।
तलाक के बाद पहली बार Ex हसबैंड संग दिखीं Karishma Kapoor
जी हां, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें करिश्मा कपूर और संजय कपूर के अलावा संजय की वाइफ प्रिया सचदेव भी साथ नजर आईं।
दरअसल, यहां वे अपने बेटे कियान के बर्थडे पर लंच करने पहुंचे थे। बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने सितम्बर 2003 में शादी की थी लेकिन आपसी मतभेद होने के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2016 में कानूनी तौर पर तलाक ले लिया। जिसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
इस वजह से हुए थे अलग
बता दें कि संजय और प्रिया ने साल 2016 में शादी रचाई थी। करिश्मा से तलाक के पहले ही संजय की जिंदगी में प्रिया सचदेव ने एंट्री मार ली थी। प्रिया भी पहले से शादीशुदा थीं। प्रिया ने पॉपुलर बिजनेसमैन विक्रम चटवाल की से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। वहीं करिश्मा और संजय के तलाक की वजह भी प्रिया सचदेव ही थी। जब करिश्मा को इस बात का पता चला कि सजंय, प्रिया के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं तब उन्होंने संजय से दूर होने का फैसला ले लिया। करिश्मा अब मुंबई में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। वहीं संजय अपनी पत्नी प्रिया के साथ दिल्ली में रहते हैं।