''कसौटी जिंदगी की'' फेम एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने खरीदी MG हेक्टर , लाखों में है कार की कीमत

Tuesday, Dec 03, 2024-02:11 PM (IST)

मुंबई: 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया हाल ही में लग्जरी कार की मालकिन बनी हैं। उन्होंने MG हेक्टर खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत 16.59 लाख से 27.51 लाख तक है।एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक फैंस के साथ शेयर की।

PunjabKesari

वीडियो में वो पहले कार के पेपर साइन करती दिखीं और फिर उन्होंने केक काटा और कार की चाबी ली। इस दौरान वो अपनी मां और बेटों के साथ दिखीं। उर्वशी को इस दौरान व्हाइट कलर के सूट में देखा गया।

PunjabKesari

उन्होंने ओपन हेयर और स्लिपर से अपना लुक कंप्लीट किया।उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ये साल खत्म होने को है लेकिन हमेशा नई शुरुआत होती। मेरी नई कार एमजी हेक्टर कार के साथ मेरी नई शुरुआती। उर्वशी को फैंस और स्टार्स नई गाड़ी के लिए बधाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें वैंप के रोल के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल प्ले किया था। उनका ये निगेटिव कैरेक्टर आइकॉनिक बन गया था।

PunjabKesari

इसके अलावा एक्ट्रेस 'वक्त की रफ्तार', 'घर एक मंदिर', 'शक्तिमान', 'करम', 'कभी शौतन कभी सहेली', 'कहीं तो होगा', 'कॉमेडी सर्कस', 'सच का सामना', 'बड़ी दूर से' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उर्वशी 'बिग बॉस 6' में भी नजर आईं है। इस सीजन की ट्राॅफी उन्होंने अपने नाम की थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News