कठपुतली का साथिया गाना आउट, मजेदार है अक्षय-रकुलप्रीत की कैमिस्ट्री

Wednesday, Aug 24, 2022-03:35 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अक्षय कुमार अब ओटीटी पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के साथ उनकी फिल्म 'कठपुतली' का गाना रिलीज हुआ है।

इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। गाने में दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म कठपुतली में अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑफिसर की है जो अपराधियों को पकड़ने के लिए कुछ भी कर सकता है।

फिल्म कठपुतली को थिएटर में नहीं बल्कि 2 सितंबर 2022 को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह अक्षय की पहली फिल्म है, जो सिर्फ ओटीटी पर रिलीज होगी।


Content Writer

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News