बॉयफ्रेंड हर्षवर्धन का हाथ थामें बांद्रा में स्पाॅट हुईं किम शर्मा, तस्वीरें आईं सामने

Monday, Nov 19, 2018-11:17 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस किम शर्मा इन दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल होती रहती हैं। हाल ही में किम में एक बार फिर हर्षवर्धन के साथ बांद्रा में स्पाॅट हुईं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में किम टाॅप के साथ शाॅट्स पहने हाॅट लग रही हैं।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने जैकेट पहवा है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं हर्षवर्धन व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इन लेटेस्ट तस्वीरों में कपल कैमरा को देख स्टाइलिश और मुस्कुराते हुए पोज देता नजर आया। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे। 

 PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो शादी के बाद किम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह पति के साथ केन्या में चली गई थीं लेकिन इन दोनों की शादी भी बहुत दिनों तक नहीं चल और तलाक हो गया। किम ने युवराज सिंह के साथ चल रहे अफेअर को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्‍बतें' से किम शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म हिट साबित हुई और किम नाम बनाने में कामयाब रहीं।

PunjabKesari

इस फिल्म का अलावा किम ने 'टॉम डिक और हैरी', 'मनी है तो हनी है' और 'नहले पे दहला' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं लेकिन ये फिल्में बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं हर्षवर्धन की फिल्म 'पलटन' कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी।

PunjabKesari


Neha

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News