बीमारी से ज्यादा खतरनाक होता है इलाज..कैंसर के दर्द को याद कर भावुक हुईं किरण खेर, कहा-शुरू के 8 महीने बहुत..

Thursday, Sep 19, 2024-11:23 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं। उर्मिला मातोंडकर, महिमा चौधरी, छवि मित्तल और लिसा रे जैसी एक्ट्रेसेस ने कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के सामने कभी हार नहीं मानी और इसे मात दूसरों के लिए प्रेरणा भी बनी। वहीं, इंडस्ट्री की दिग्गज  एक्ट्रेस किरण खेर भी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ चुकी हैं। उन्होंने भी इस बीमारी का डटकर सामना किया और इस पर जीत भी पाई। अब हाल ही में किरण खेर ने अपने ब्लड कैंसर से जूझने के अनुभव को शेयर किया।

हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में किरण खेर ने बताया कि मैं उन दिनों इंडिया गॉट टैलेंट की जज थी। इस शो के समय ही मुझे कैंसर का इलाज कराना पड़ा। लेकिन मैंने शो नहीं छोड़ा। मैं अपने घर चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गई और इलाज कराती रही। शुरुआत में ये काफी डरावना था। लेकिन मेरे पास हिम्मत रखने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। मैंने इलाज के साथ ही इंडिया गॉट टैलेंट शो को जज किया। मैं इस शो को नहीं छोड़ सकती थी।'

 


एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इस बीमारी से सभी खौफ खाते हैं। लेकिन जब ये हो जाती है तो इसका इलाज के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता। इसमें इलाज और उसके प्रभाव बेहद घातक होते हैं। जिसे शरीर पर साफ देखा जा सकता है। इसका इलाज तो बीमारी से ज्यादा खतरनाक होता है। शुरू के छह से आठ महीने बहुत मुश्किल थे। हालांकि इस मामले में भगवान की मर्जी चलती है। वही होता है जो भगवान चाहता है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे भगवान ने एक नई जिंदगी दी है। मेरे लिए हमेशा वही पालनहार बने हैं।'


बतादें, किरण खेर बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में 44 से ज्यादा फिल्में और रियालिटी शो किए हैं। आईएमडीबी के मुताबिक एक्ट्रेस ने हाल ही में दोस्ताना, दिल न जाने क्यों और प्रतिमा नाम के प्रोजेक्ट्स को साइन किया है। जल्द ही किरण खेर को पर्दे पर देख सकते हैं। इसके अलावा वो राजनीति में भी एक्टिव रहती हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News