आखिर क्यों कजिन मन्नारा के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं परिणीति चोपड़ा? सामने आई वजह
Thursday, Jun 19, 2025-02:49 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 18 जून को रोते-बिलखते परिवार ने दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान दिवंगत रमन राय की बेटियां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा विदेश बैठी अपना फूफा जी के निधन पर दुख जाहिर करती नजर आईं और उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। वहीं, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अपनी कजिन मन्नारा के पिता के अंतिम संस्कार में नजर नहीं आईं। अब हाल ही में परिणीति के अंकल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का कारण सामने आया है।
परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं आईं।
परिणीति ने 19 जून की सुबह इंस्टाग्राम पर लंदन के यूके से एक तस्वीर शेयर की, जिममें एक झील दिखाई दे रही है। यानि उनके इस पोस्ट से पता चलता है कि वो अपने अंकल के अंतिम संस्कार में इसलिए शामिल नहीं हो पाई क्योंकि वो इंडिया में नहीं थी।
हालांकि, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा और भाई सहज चोपड़ा उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।
बता दें, एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 16 जून को हुआ। वह 72 साल के थे। मन्नारा के पिता रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, कामिनी और बेटियां मन्नारा और मिताली हैं।