1 बजे होगा प्रियंका चोपड़ा के फूफा जी का अंतिम संस्कार,भारी मन से रमन राय हांडा की बेटी मन्नारा ने दी जानकारी

Tuesday, Jun 17, 2025-09:55 AM (IST)

मुंबई: फेमस एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता और प्रियंका चोपड़ा के फूफा एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून को मुंबई में निधन हो गया। 72 के रमन राय हांडा लंबे समय से बीमार थे। पिता के निधन की खबर सुनते ही मन्नारा बहन मिताली संग मुंबई लौट आईं हैं।

PunjabKesari

वहीं मन्नारा ने भारी मन के साथ पिता के अंतिम संस्कार की जानकारी दी। परिवार के मैसेज में लिखा था- 'गहरे दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।'

PunjabKesari


हांडा परिवार में उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा और बेटियां मन्नारा चोपड़ा और मिताली हैं। उनका अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली स्थित श्मशान घाट पर होगा।  बता दें कि रमन राय हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील थे। उनकी शादी कामिनी चोपड़ा से हुई थी जो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ हैं यानी रमन राय प्रियंका के फूफा जी थे।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News