श्मसान तक नहीं छोड़ा पिता का साथ...पापा की अर्थी को मन्नारा ने दिया कंधा, अंतिम विदाई पर फूट-फूट कर रोईं मिताली

Wednesday, Jun 18, 2025-03:41 PM (IST)

मुंबई: 'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा के पिता का 16 जून को निधन हो गया। फादर्स डे के दूसरे ही दिन मन्नारा और उनकी छोटी बहन मिताली के सिर से पिता का साया उठ गया है। आज यानि 18 जून को मन्नारा के पिता का मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari

 

इस दौरान मन्नारा  की मां कामिनी हांडा काफी दुखी नजर आईं। मनारा और उनकी बहन मिताली के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे। पिता को अंतिम विदाई देते हुए मनारा काफी भावुक नजर आईं। इस मौके पर उनके परिवार और दोस्त साथ नजर आए। इस मौके से कुछ वीडियोज और फोटोज सामने आई हैं जिसमें रमन राय हांडा की अर्थी को उठाया जा रहा है। तभी मन्नारा चोपड़ा अर्थी को कंधा देने की कोशिश करती है और उन्हें अदंर लेकर जाती है। वहीं मन्नारा के पीछे उनकी छोटी बहन मिताली भी दिखाई दे रही है जो बहुत रोए जा रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by pressnews tv (@pressnewstv)

 


इससे पहले मनारा चोपड़ा के पिता की अंतिम यात्रा भी निकाली गई। उनके शव को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरान मनारा के साथ प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News