कृष्णा कपूर की परिवार के साथ देखें कुछ अनदेखीं तस्वीरें
Monday, Oct 01, 2018-01:16 PM (IST)

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर और लेजेंड फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी (Raj Kapoor Wife) कृष्णा राज कपूर (Krishna Raj Kapoor) का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, सोमवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कृष्णा कपूर (Krishna Kapoor) पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
कृष्णा को कई सालों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस दुखद खबर की जानकारी मिलते ही लोग कपूर फैमिली के घर शोक व्यक्त करने पहुंचने लगे हैं। आज हम कृष्णा राज कपूर को याद करते हुए आपको उनकी बच्चों के साथ-साथ उनके पोतों के साथ की कुछ अनदेखी तस्वीरों से रू-ब-रू करवाने जा रहे हैं।
शादी से एक साल पहले राज कपूर और कृष्णा की पहली मुलाकात हुई थी। उनकी शादी मध्य प्रदेश के रीवा में हुई थी। दोनों साल 1946 में शादी के बंधनमें बंधे थे। यह तस्वीर उनके शादी के दौरान की है।
कृष्णा हमेशा सफेद कपड़े ही पहनती थी और उनके बालों में हमेशा फूल लगा होता था। वहीं यह भी कहा जाता है कि कृष्णा को पहली नजर में देखते ही राजकपूर अपना दिल हार बैठे थे।
कहा जाता है कि राज कपूर की शादी में मशहूर एक्टर अशोक कुमार भी पहुंचे थे। कृष्णा कपूर उनकी बहुत बड़ी फैन थी। यह बात जब राजकपूर को पता चली तो उन्हें पसंद नहीं आई। इस घटना के बाद राज कपूर ने तय किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतर एक्टर बनेंगे।
इस तस्वीर में कृष्णा राज कपूर अपने बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं। कृष्णा राज कपूर के बच्चों के नाम रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु थे ।
इस तस्वीर में वह पूरे कपूर परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं।
तस्वीर में वह अपने पति और दोनों बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर में कृष्णा अपने पति और देवर शम्मी कपूर के साथ हैं।
तस्वीर में कृष्णा अपने बेटे ऋषि कपूर के साथ डांस कर रही हैं।
इस तस्वीर में कृष्णा अपने तीनों बेटों रणधीर, ऋषि, राजीव और पति राजकपूर के साथ पोज दे रही हैं।
इस तस्वीर में कृष्णा अपने तीनों बेटों रणधीर, ऋषि, राजीव के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान सब काफी खुश हैं।
अपने बेटे ऋषि के साथ पोज देतीं कृष्णा
यह तस्वीर नीतू कपूर के जन्मदिन की हैं। नीतू ने पेरिस में अपना 60वां जन्मदिन मनाया।इस बर्थडे सेलिब्रेशन में ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर, कृष्णा राज कपूर शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीरें नीतू की बेटी रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।
ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर अपनी दादी कृष्णा राज कपूर के बेहद करीबी थे। वो उनके लाड़ले पोते थे और दोनों में गहरा जुड़ाव भी था। कुछ दिनों पहले ही रणबीर ने अपनी दादी से जुड़ी कई बातें शेयर की थी।
उन्होंने बताया था कि जब उनके घर का रिनोवेशन हो रहा था, तो वह अपनी दादी के घर पर लगभग एक साल से ज्यादा रहे थे और उनका पूरा प्यार हासिल किया था। रणबीर कपूर कहते हैं कि जितना उन्हें फिल्मों का ज्ञान नहीं होगा, उससे अधिक फिल्मों से लगाव तो उनकी दादी कृष्णा राज कपूर को था।
बता दें कि 87 साल की उम्र में भी कृष्णा काफी एक्टिव थीं। उन्हें फैमिली पार्टी और मूवी प्रीमियर में कई बार देखा गया था। जब 1988 में राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को साथ रखा।
अपने 5 बच्चों की जिम्मेदारी उठाई। कृष्णा राज कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर कृष्णा राज कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।