समंदर के बीच कृति सेनन ने मनाया बर्थडे, हसीना के बिकिनी लुक और टोन्ड बॉडी ने उड़ाए होश
Wednesday, Jul 30, 2025-12:52 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड की ग्लैम क्वीन कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नुपुर सेनन और रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ फ्रांस के बीच लोकेशन पर छुट्टियां मना रही हैं। 27 जुलाई को कृति ने अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब इंस्टा पर शेयर की हैं।
एक्ट्रेस ने बिकिनी में भी अपने हुस्न के जलवे बिखेरे। इस फोटो में एक्ट्रेस अकेली ही सेल्फी लेती दिखी।
एक फोटो में बर्थडे गर्ल ब्लैक और ग्रीन शेड के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहने हुए नजर आईं।
कृति ने अपने बर्थडे ट्रिप पर समुद्र के बीच बोटिंग के भी मजे लिए। उनके चेहरे पर काफी खुशी भी नजर आ रही है।
इसमें से एक तस्वीर में नुपूर अपनी बहन पर किस करके प्यार लुटाती हुई नजर आईं। दोनों की बॉन्डिंग फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
कृति ने इस वेकेशन पर अपना वर्कआउट मिस नहीं किया। उन्होंने बोट के टेरिस पर बने जिम में खूब पसीना बहाया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन बहुत जल्द फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में नजर आएएंगे। फिल्म में एक्ट्रेस साउथ स्टार धनुष संग काम करने वाली हैं।