कुमकुम से सजा माथा-हाथों में कलीरे,हल्के दुपट्टे में लिपटीं कृति सेनन के  दुल्हन लुक पर अटकी फैंस की निगाहें

Tuesday, Aug 24, 2021-12:00 PM (IST)

मुंबई: India Couture Week 2021 का आगाज हो गया है। ICW 202123 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगा। इस इवेंट की ग्रैंड ओपनिंग की डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी ब्राइडल कलेक्शन  "Nooraniyat" से हुईं। मनीष मल्होत्रा की शो स्टॉपर रही एक्ट्रेस कृति सेनन।

PunjabKesari

कृति के ब्राइडल लुक पर सभी की निगाहें थम गई। कृति ने रेड कलर का हैवी लहंगा कैरी किया था। इस  लहंगे पर जरी का वर्क किया हुआ है। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए कृति ने दुपट्टा दुल्हन के अंदाज में कैरी किया था, जो इस लुक को एफर्टलेस और स्टाइलिश बना रहा था।

PunjabKesari

कृति ने मेकअप को लाइट टोन रखते हुए फाउंडेशन के साथ, स्मोकी आईज, डार्क कोहल आईज, झिलमिलाता आईशैडो, रेड लिपकलर, कुमकुम से सजा माथा और मिडिल पार्टेड हेयर्स से अपने लुक को स्टाइल किया था।

PunjabKesari

कृति ने ब्राइडल स्टेटमेंट नेकपीस-मैचिंग का मांग टीका, नथ और हाथ में कलीरे पहने थे जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। कृति की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो कृति हाल ही में फिल्म मिमी में नजर आईं थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में नजर आएंगी। इसके अलावा वह टाइगर श्राॅफ के साथ गणपत में दिखेंगी। 
PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News