बाॅलीवुड का बूढ़ा टाइगर...सलमान खान को लेकर KRK का कमेंट, यूजर्स बोले-शेर कितना भी बूढ़ा हो जाए वो शेर ही..
Monday, Mar 17, 2025-02:33 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड क्रिटिक और एक्टर कमाल आर खान बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हालांकि वह इस वजह से कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आए हैं। इसके अलावा केआरके और सलमान खान की हमेशा से दुश्मनी रही है।
केआरके सलमान खान पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सलमान के लुक को लेकर कमेंट कर दिया है।सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर बिजी हैं।
ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। सलमान ने सिकंदर की शूटिंग खत्म कर ली है जिसके बाद उनका एक नया ही लुक सामने आया है।
Bollywood Ka Buddha Tiger! pic.twitter.com/fiq09T7iJ2
— KRK (@kamaalrkhan) March 16, 2025
अब इस लुक के वीडियो को शेयर कर केआरके ने लिखा- 'बॉलीवुड का बुड्ढा टाइगर' ।वीडियो में सलमान क्लीन शेव नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से उनके चेहरे पर उनकी उम्र साफ नजर आ रही है।
केआरके के पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'केआरके सलमान खान से जलते क्यों हो।' वहीं दूसरे ने लिखा- 'शेर कितना भी बूढ़ा हो जाए वो शेर ही रहता है। '
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ईद पर सिकंदर के साथ धमाका मचाने वाले हैं। सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म के कई गाने भी रिलीज हो चुके हैं और टीजर भी आ चुका है।