बेटी ने चुपके से किया गीता कपूर का अंतिम संस्कार, कहा-मां की मौत की कोई खबर नहीं...

Monday, May 28, 2018-03:17 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म "पाकीजा" की एक्ट्रेस गीता कपूर का शनिवार सुबह 9 बजे मुंबई के एक वृद्धाश्रम में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने दी थी। शानिवार से उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल में रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि अशोक ने गीता के मरने की खबर उनके दोनो बच्चों को दी थी। हाल ही में अब गीता की बेटी दो दिन बाद सामने आई हैं। अब खबर आ रही है कि रविवार रात गीता कपूर की बेटी ने चुपचाप फिल्म जगत की ​हस्तियों को जानकारी दिए हुए ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक गीता की बेटी आराध्या एयर होस्टेस है लेकिन अपनी मां को देखने कभी वो वृद्धाश्रम नहीं पहुंची लेकिन अब जब मीडिया में गीता के बच्चों को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं तो दो दिन बाद आराध्या मुंबई के कूपर हॉस्पिटल गीता कपूर का शव लेने पहुंची।

PunjabKesari

कहा जा रहा है कि आराध्या भले ही अस्पताल पहुंची लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि अपनी मां की सुध लेने उनके बच्चे नहीं पहुंचे तो आराध्या का जवाब था कि उनकी मां की हालत के बारे में उन्हें नहीं पता था। 


Punjab Kesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News