माधुरी के पति श्रीराम नेने ने शेयर की इटली ट्रिप की तस्वीर, ब्लैक कैप और येलो ब्लेजर में स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस

Monday, Nov 08, 2021-03:18 PM (IST)

मुंबई. एक्टर माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। श्रीराम फैमिली के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में नेने ने माधुरी और बड़े बेटे अरिन संग तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में माधुरी व्हाइट टॉप पर येलो कलर का ब्लेजर पहना हुआ है। लाइट मेकअप और कैप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं नेने ब्लैक टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं और ब्लू कैप पहनी हुई है। श्रीराम सेल्फी ले रहे हैं। सभी कैमरे के सामने मुस्कुरा कर पोज दे रहे हैं। ये तस्वीर इटली  ट्रिप की है, जब माधुरी परिवार के साथ घूमने गई थी। फैंस इस तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो माधुरी बहुत जल्द वेब सीरीज फाइंडिंग अनामिका में नजर आने वाली है। इसमें वह एक सुपरस्टार की भूमिका निभाएंगी जो अचानक गायब हो जाती हैं। इसके बाद उनको सर्च करने के दौरान उनके बारे में कई सारे सीक्रेट्स सामने आते हैं।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News