माधुरी दीक्षित के के बेटे अरिन ने पहली बार बनाया खाना, पापा श्रीराम नेने ने वीडियो शेयर कर की तारीफ
Tuesday, Jun 15, 2021-07:50 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में माधुरी और नेने के बड़े बेटे अरिन ने खाना बनाया है। जिसका वीडियो नेने ने शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में माधुरी, अरिन और नेने नजर आ रहे हैं। नेने बेटे द्वारा बनाया खाना चखते हुए दिखाई दे रहे है और माधुरी हंस रही है। वीडियो शेयर करते हुए नेने ने लिखा- 'लंबे समय बाद अरिन ने पहली बार कुछ बनाया और मैंने उसे चखा। लड़के ने कमाल कर दिया।' फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें श्रीराम नेने को कुकिंग काफी पसंद है और वह अक्सर माधुरी के लिए किचन में कुछ ना कुछ बनाते नजर आ जाते हैं। अपने पति की कुकिंग स्किल्स के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था, 'जब मैं बड़ी हो रही थी, मैंने थोड़ी बहुत कुकिंग सीखी। मैं ऑमलेट, पोहा जैसी चीजें बना सकती थी लेकिन मुझे मौका ही नहीं मिला। मैंने काफी जल्दी काम शुरू कर दिया और बिजी हो गई। मैंने ज्यादातर कुकिंग शादी के बाद सीखी। राम के पास यूएस में एक फ्रेंच कुक थे और वह उन्हें असिस्ट करते थे। इस तरह राम ने कई रेसिपी सीख ली। यह सच है कि राम मुझसे अच्छा खाना बनाते हैं। हालांकि, मैं भी बुरी नहीं हूं।'