उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ मोनालिसा का पहला सॉन्ग सादगी, कभी ट्रेडिशनल तो कभी वेस्टर्न लुक में छाईं महाकुंभ की वायरल गर्ल

Sunday, Jun 15, 2025-12:32 PM (IST)

मुंबई. महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की मेले में माला बेचते हुए रातों-रात किस्मत पलट गई। हसीना की कजरारी आंखों ने दुनिया को ऐसा दीवाना बनाया कि बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज कुमार ने उन्हें ऑफर कर डाली। वहीं, अब मोनालिसा का एक्टर उत्कर्ष सिंह के साथ एक नया म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जो दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। वीडियो में मोना की  खूबसूरती और सादगी की जमकर तारीफ हो रही है। 

PunjabKesari

मोनालिसा और उत्कर्ष का सॉन्ग सादगी 14 जून को रिलीज हुआ है और इसे यूट्यूब पर बार-बार यूट्यूब पर देखा जा रहा है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Utkarsh Singh (@utkarshsinghofficial_)

वहीं, उत्कर्ष सिंह ने इस गाने का क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा-सादगी का आकर्षण, उपस्थिति की शालीनता। पेश है सादगी, जिसमें पहली बार मोनालिसा नज़र आ रही हैं। एक्टर के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

यूट्यूब पर इस गाने को 224K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई हज़ार लोगो ने इस लाइक किया है।


 
इस गाने में मोनालिसा कभी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं तो कभी ट्रेडिशनल लुक में अपना लहंगा और चुन्नी लहराती नजर आ रही हैं। ब्लू गाउन में उनका वेस्टर्न लुक भी देखते ही बन रहा है। गाने में वाकई मोनालिसा की सादगी फैंस का दिल जीत रही है।

PunjabKesari
 
बता दें, महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिस जल्द ही फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से अपना फिल्मी डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। वो एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ले रही हैं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News