Bollywood Top 10: बाढ़ पीड़ितों के ओर महेश बाबू ने बढ़ाया मदद का हाथ, देश की सबसे फेमस फीमेल फिल्म स्टार बनीं Samantha

Tuesday, Sep 24, 2024-05:12 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से बचे लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 60 लाख का दान दिया। वहीं अभिनेता ने एएमबी सिनेमा की ओर से अतिरिक्त 10 लाख रुपए दान किए।  वहीं,ऊं अंटावा सॉन्ग फेम सामंथा रुथ प्रभु ने भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए 'भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार' का खिताब अपने नाम कर लिया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

नए प्रोमो में दिखा Salman Khan का बेमिसाल अंदाज, इस बार घरवालों का फ्यूचर भी देखेंगे बिग बॉस

शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 अक्टूबर को होने वाला है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में होस्ट करेंगे। कलर्स चैनल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें सलमान का दमदार लुक देखने को मिला है। प्रोमो में लिखा गया है, "इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव छाएगा।"

Video: बेटी को फीड कराने में खराब हुई Deepika की हालत! बोलीं- बड़े लोग भी इसी तरह करने लगें तो.
 

बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर को अपनी पहली बेटी का स्वागत किया। इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। मां बनने के बाद से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और उनका पूरा ध्यान अब अपनी बेटी पर है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने नई माओं के अनुभवों और चुनौतियों पर बात की। इस वीडियो में दीपिका ने बताया कि नवजात बच्चे की देखभाल में क्या दिक्कतें आती हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे एक नवजात बच्चा भूख लगने पर ही जागता है और खाने के बाद तुरंत सो जाता है।

पापा की मौत के 11 दिन बाद काफी मायूस दिखीं मलाइका अरोड़ा, प्रेयर मीट में एक्ट्रेस के साथ-साथ दिखे अर्जुन-करीना

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता 11 सितंबर की सुबह 9 बजे अपने घर की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। अनिल के निधन से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा और इंडस्ट्री से कई जाने माने स्टार्स उन्हें घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देते नजर आए। इसी बीच 11 दिन बाद फैमिली ने अनिल मेहता की गुरुद्वारे में प्रेयर मीट रखी, जहां अरोड़ा परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। प्रेयर मीट की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भारत में सबसे लोकप्रिय फीमेल फिल्म स्टार बनीं Samantha Ruth Prabhu, आलिया-दीपिका को भी पिछाड़ बनीं No.1
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु फिल्म पुष्पा के गाने ऊं अंटावा से रातों-रात सुर्खियों में आ गई थीं। उसके बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में भी खूब इजाफा हुआ। वहीं, अब इस साउथ एक्ट्रेस ने भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सामंथा रूथ प्रभु ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, नयनतारा और श्रद्धा कपूर को पीछे छोड़ते हुए 'भारत में सबसे लोकप्रिय महिला फिल्म स्टार' का खिताब अपने नाम कर लिया है।

 6 साल पहले पांच हजार उधार लेके आया था...‘पंचायत 2’ के  एक्टर ने मुंबई में बनाया आलीशान घर, शेयर की कोने-कोने की तस्वीर

वेब सीरीज ‘पंचायत 2’ में सचिव के दोस्त का किरदार निभाने वाले एक्टर सतीश रे इस वक्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने मुंबई में खरीदा था, जिसे उन्होंने अपने सपनों के महल की तरह बनाया है। आलीशान महल की तस्वीरें सतीश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की हैं और साथ ही खास नोट भी लिखा है, जो फैंस को भावुक कर देगा। एक्टर के इस आलीशान महल की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें घर बनाने की बधाई दे रहे हैं।


 बलात्कार मामले में सिद्दीकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, एक्टर का दावा-उन पर लगे आरोप झूठे और निराधार

 मलयालम फिल्म एक्टर सिद्दिकी के खिलाफ बीते दिनों एक एक्ट्रेस की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को बलात्कार मामले में एक्टर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति सी. एस. डायस ने कहा, ‘‘आवेदन खारिज किया जाता है।'' 

 

बाढ़ पीड़ितों के ओर महेश बाबू ने बढ़ाया मदद का हाथ

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने हाल ही में  पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से बचे लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 60 लाख का दान दिया।वहीं अभिनेता ने एएमबी सिनेमा की ओर से अतिरिक्त 10 लाख रुपए दान किए।  

माथे पर बिंदी..रेड लहंगा...'रीवा' की राजकुमारी' ने दिखाया बेटी का चेहरा

 

साल 2024 में  बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बहुत सारी पॉजिटिव खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई स्टार्स के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। बी-टाउन स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी सिंह का नाम भी शामिल है।  मोहिना ने 31 मार्च 2024 एक प्यारी सी का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने गौरीता रखा है। वहीं अब बेटी के जन्म के लगभग 5 महीने बाद मोहिना ने लाडली के चेहरे के दीदार फैंस को करवा दिया है।

 

'मुझे राक्षस बना दिया,सारी प्रोपर्टी ले ली' सालों बाद श्वेता तिवारी के आरोपों पर राजा चौधरी ने तोड़ी चुप्पी

 

टीवी की प्रेरणा यानि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी प्रोफैशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। श्वेता ने 2 शादियां की थी हालांकि दोनों ही ज्यादा देर टिक ना  की। उनकी पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी और यह एक लव मैरिज थी। जो चल नहीं पाई और राजा चौधरी से एक्ट्रेस की शादी 9 साल में टूट गई।राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी है।श्वेता के मुताबिक उन्होंने अपनी पहली शादी में काफी दुख झेला और तलाक के बाद उन्होंने राजा चौधरी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे लेकिन अब सालों बाद राजा चौधरी ने अपनी बात रखी। 

सिल्वर काॅर्सेट में 'चांद' की तरह चमकीं आलिया, हिट रहा कपूर बहू का Paris Fashion Week डेब्यू

बाॅलीवुड की हसीनाएं इस समय लैक्मे 'पेरिस फैशन वीक 2024' में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। इस लिस्ट में कपूर खानदान की बहू यानि एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था जहां उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं अब आलिया ने Paris Fashion Week 2024 में डेब्यू किया। अपने पहले डेब्यू में आलिया ऐश्वर्या राय बच्चन को जबरदस्त टक्कर देती दिखीं। लुक की बात करें तो आलिया ने मेटल क्राॅसेट में एंट्री मारी जिसे उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंप सूट के साथ पेयर किया था।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News