माही विज की फ्लाइट में लगी आग,घटना को याद कर बोलीं-''मैं बस पास बैठी तारा को देखती रहीं...जिंदगी का भरोसा नहीं''

Friday, Aug 26, 2022-12:47 PM (IST)

मुंबई: टीवी कपल जय भानुशाली और माही विज एक के बाद एक हादसे का शिकार हो रहे हैं। जहां बीते महीने कपल और उनकी बेटी तारा को कुक ने जान से मारने की धमकी दी थीं। वहीं अब माही विज और तारा प्लेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई हैं। हाल ही में माही विज ने बताया है कि प्लेन से यात्रा करते वक्त उनकी फ्लाइट में आग लग गई थी। इस वाक्ये का दर्द माही विज ने सोशल मीडिया पर बयां किया है।

PunjabKesari

माही विज ने  तारा और अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों  मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस हंसी की वजह इन दोनों का प्लेन हादसे से सलामत रहना है क्योंकि माही विज ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि जिंदगी में कभी-कभी कुछ भी हो सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Mahhi ❤️tara❤️khushi❤️rajveer (@mahhivij)

माही ने लिखा-'टेक ऑफ से चंद सेकेंड पहले, इंजन के पास धुंआ था। पहली बार मैं बस अपनी बेटी को देखती रही और मैं सुन्न हो गई। मेरी मां तारा का हाथ पकड़ रही थीं और वह बस प्रार्थना करती रहीं। हमें सुरक्षित रखने के लिए पायलट और एंडिगो (एयरलाइन) का विशेष धन्यवाद। आशीर्वाद काम करता है। तारा धन्य हैं। दुआएं रंग लाती हैं, आप सभी का धन्यवाद।'

PunjabKesari

माही विज अपनी बेटी के साथ गोवा के लिए फ्लाइट में रवाना होने वाली थीं। तब उड़ान भरने से पहले प्लेन में टेक्निकल दिक्कत की वजह से अचानक से प्लेन के इंजन में आग लग गई हालांकि प्लेन के पायलट और स्टाफ की सूझभूझ से इस हादसे को टाला गया।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करेंतो जय भानुशाली और माही विज ने 2011 में शादी की थी। शादी के बाद कई साल तक जय और माही बेबी प्लानिंग में लगे हुए थे लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने आईवीएफ के जरिए शादी के लगभग 9 साल बाद 3 अगस्त 2019 को अपनी बेटी तारा का स्वागत किया था। कपल ने दो बच्चों को गोद भी लिया है जो उनके केयरटेकर के हैं। इनका नाम राजवीर और खुशी है। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News