मनोज बाजपेयी ने बेचा अपना मुंबई वाला लग्जरी घर, 9 करोड़ में हुई डील

Thursday, Aug 22, 2024-12:03 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोज बाजपेयी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म गुलमोहर ने तीन नेशनल अवॉर्ड जीते हैं, जिसके बाद वह खूब चर्चा में रहे। वहीं, अब एक बार फिर मनोज सुर्खियों में है। खबरें हैं कि एक्टर ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है, जिसकी डील 9 करोड़ में हुई है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज ने महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 9 करोड़ में बेच दिया है। ये घर उन्होंने 54 लाख रुपये के स्टांप ड्यूटी भुगतान के साथ खरीदा गया था। एक्टर का घर Minerva में था। येखंडवाला कटारिया कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया गया एक लग्जरी टावर है। इस ट्रांसजेक्शन को एग्रीमेंट टू सेल में डॉक्यूमेंट किया गया है और इस साल अगस्त में ही रजिस्टर कराया गया।

 

बता दें कि मनोज बाजपेयी ने अपनी पत्नी शबाना के साथ मिलकर 2013 में ये घर खरीदा था। तब उन्होंने इसे 6.4 करोड़ में खरीदा था। इसके लिए 32 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी गई थी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी दी गई थी। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फीट है।
 
काम की बात करें तो मनोज बाजपेयी जल्द ही 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आएंगे।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News