''9 महीनों तक लगातार लिखा..मनोज मुंतशिर ने शेयर किया ''बॉर्डर 2'' के गाने लिखने का एक्सपीरियंस, कहा-''लिखते हुए आंसू आ जाते थे''

Sunday, Feb 01, 2026-12:03 PM (IST)

मुंबई. फिल्म 'बॉर्डर' की तरह ही इसके सीक्वल 'बॉर्डर 2' के गाने भी कमाल के हैं। हालांकि, गीतकार जावेद अख्तर ने इसके गाने लिखने से मना कर दिया था। फिर सॉन्ग राइटर मनोज मुंतशिर ने 'बॉर्डर 2' के गाने लिखे। वहीं, हाल ही में मनोज ने फिल्म के गाने लिखने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

PunjabKesari

 

 
हाल ही में एक बातचीत में मनोज मुंतशिर ने कहा, 'ये गीत किसी एक दिन या कुछ घंटों में नहीं लिखा गया। इसे लगभग 9 महीनों तक लगातार लिखा और बदला गया। कई बार शब्द अच्छे लगे, फिर नई धुन आई तो लगा इससे भी गहरा लिखा जा सकता है। ये एक सतत साधना थी, जिसमें भावनाएं हर दिन शामिल रहीं।'

 


'बॉर्डर 2' के गाने लिखने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए सॉन्ग राइटर ने बताया कि ये काफी इमोशनल एक्सपीरियंस रहा है।  कई बार लिखते हुए आंसू आ जाते थे। कुछ पंक्तियां ऐसी थीं जिन्हें लिखते समय भावनाओं पर काबू नहीं पाया जा सका। ये गीत उन किरदारों और कहानी की पुकार था, जिसे बिना संवेदनशील हुए लिखा ही नहीं जा सकता।'

बता दें, अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2' के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। मनोज ने नए लिरिक्स के साथ पुराने गानों में भी दोबारा जान डाल दी है। वहं, फिल्म को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आए हैं।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News