Bollywood Top News:  मराठी एक्टर ने मौत को लगाया गले, लंदन में विराट-अनुष्का का क्वालिटी टाइम

Saturday, Jun 21, 2025-04:09 PM (IST)

मुंबई: मनोरंजन जगत में जून महीने का 21 वां दिन कई बड़ी खबरें लेकर आया। इंडस्ट्री से लगातार 3 दुखद भरी खबरें सामने आई है। जहां एक तरफ अहमदाबाद विमान हादसे में फिल्ममेकर महेश जीरावाला की मौत हुई। वहीं दूसरी तरफ मराठी एक्टर ने सुसाइड कर लिया। इसके अलावा विराट-अनुष्का बच्चों संग लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की खबरों पर एक नजर...

 

दुखद: मराठी एक्टर तुषार घाडीगांवकर ने की आत्महत्या,दोस्त बोला-'कोई रास्ता नहीं… 

 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि बॉलीवुड फिल्म 'मलाल' फेम एक्टर तुषार घाडीगांवकर अब हमारे बीच नहीं रहे। मराठी फिल्म जगत के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर तुषार घाडीगांवकर ने 20 जून को सुसाइड कर लिया।  उनकी अचानक मौत से इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में है। तुषार घाडीगांवकर की मौत की पुष्टि उनके दोस्त ने की है और इसके साथ ही उन्होंने मौत के पीछे की वजह का भी खुलासा किया।

 

भारत-टेस्ट सीरीज के बीच अनुष्का संग लंदन में हैं विराट कोहली, क्रिकेट स्टेडियम से दूर बच्चों के साथ बिता रहे हैं समय     

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं।  कपल सोशल मीडिया के जरिए अपने प्यार का इजहार करता रहता है। इसके साथ ही कपल काम से ब्रेक लेकर बच्चों संग फैमिली टाइम भी एंजाॅय करता है। इन दिनों कपल लंदन में समय बिता रहा है। ये तो हम सब जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत लंदन में हो चुकी है। हैरानी वाली बात ये है कि स्टार विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में ही समय बिता रहे हैं। दोनों ने लाइमलाइट से दूरी बनाई हुई है।

 

अहमदाबाद विमान हादसे में फिल्ममेकर महेश जीरावाला की मौत, DNA टेस्ट से हुआ कंफर्म

 

गुजराती फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया उर्फ महेश जीरावाला अब हमारे बीच नहीं रहे। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में महेश कलावाडिया की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। पहले उनकी पत्नी ने बताया था कि उनकी फोन की आखिरी लोकेशन के मुताबिक फिल्ममेकर घटनास्थल से 700 मीटर की दूरी पर ही मौजूद थे। उन्होंने अनुमान लगाया था कि उनकी विमान हादसे में मौत हो गई है इसलिए डीएनए सैम्पल भी दिए थे। अब इस बारे में कंफर्म हो गया है कि वह नहीं रहे। 

 

जमीन पर बेसुध...जान बचाने के लिए दिया जा रहा था CPR! करिश्मा के एक्स पति संजय कपूर का आखिर वीडियो

 

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया था। बताया गया कि 53 के संजय कपूर ने ग्राउंड में पोलो खेलते वक्त मधुमक्खी निगल ली थी। उन्होंने पोलो मैच बीच में रुकवा दिया और कहा कि उन्होंने कुछ निगल लिया है। फिर उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और हार्ट अटैक आ गया। 19 जून को संजय कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके बेटे कियान और बेटी समारा का हाल बेहद ही बुरा था। यहां तक संजय की एक्स वाइफ करिश्मा भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। वहीं अब  संजय कपूर के निधन के 8-9 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है जिसे उनका आखिरी रेस्क्यू वीडियो बताया जा रहा है। 

 


मशहूर एक्ट्रेस आयशा खान का निधन, एक हफ्ते बाद सड़ी-गली हालत में घर पर मिला शव

  पाकिस्तान की दिग्गज एक्ट्रेस आयशा खान का निधन हो गया है।  आयशा खान कराची में स्थित अपने अपार्टमेंट में बुधवार 18 जून को मृत पाई गई थीं। वे 76 साल की थीं। एक्ट्रेस की बॉडीउनके देहांत के एक सप्ताहफ्लैट से सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुई। उनके जानें से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु करीब एक हफ्ते पहले ही हो चुकी थी, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।  

 

आर माधवन ने पत्नी संग किराए पर दिया 17.5 करोड़ का आशियाना,घर बैठे-बैठे 24 महीने बैंक में  6.5 लाख 

   एक्टर आर माधवन अब घर बैठे बैठे ही हर महीने लाखों कमा पाएंगे। जी हां, आपने ठीक सुना। दरअसल,  आर माधवन ने पत्नी सरिता संग मिलकर मुबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में स्थित अपने आलीशान अपार्टमेंट को किराए पर दे दिया है। बताया जा रहा है कि इसे एक्टर ने लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के जरिए किराए पर दिया है जिसे उन्होंने 17.50 करोड़ में पिछले साल जुलाई महीने में खरीदा था। ऐसे में वह हर महीने घर बैठे 6.5 लाख  कमाएंगे। जून में इसका रिजस्ट्रेशन भी हो गया है।   

'मन्नत' रेनोवेशन:शाहरुख खान-गौरी ने किया नियमों का उल्लंघन! BMC को मिली शिकायत तो अधिकारियों संग जांच करने पहुंची टीम

  बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के आशियाने 'मन्नत' का रेनोवेशन का काम चल रहा है।हालांकि अब खबर आ रही है कि मई, 2025 में शुरु हुए इस बंगले के नवीनीकरण के काम में अड़चन आ रही है। बताया जा रहा है कि BMC को मिली शिकायत के मुताबिक रेनोवेशन में CRZ (कोस्टल रेगुलेशन जोन) के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में 20 जून को BMC और वन विभाग की जॉइंट टीम एक्टर के घर पहुंची।  

आमिर खान को बड़ा झटका, रिलीज के एक दिन बाद ही ट्रेंड हुआ #BoycottSitaareZameenPar     

एक्टर आमिर खान 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद 'सितारे जमीन पर' के साथ लगभग तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे हैं। आमिर की 'सितारे जमीन पर'को लेकर जितनी चर्चा थी, ये उस पैमाने पर खरी नहीं उतर पाई। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहसबाजी चल रही है। बहुत कम ही लोग हैं जिन्होंने फिल्म को बढ़िया बताया है। ट्विटर पर सुबह से ही #BoycottSitaareZameenPar नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। आइए बताते हैं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं।  

 

2 दिन 30KM पैदल चल पत्नी अंकिता कोंवर संग केदारनाथ पहुंचे Milind Soman,बोले- 'जय भोलेनाथ, हर हर महादेव'

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के लिए भी फेमस हैं। 59 की उम्र में भी मिलिंद काफी फिट हैं। हाल ही में मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर के साथ केदारनाथ की यात्रा की खास बात ये है कि एक्टर ने 30 किलोमीटर की यात्रा पैदल तय की और 2 दिन में केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मिलिंद पत्नी सहित पहाड़ी रास्तों की यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं।

Unseen Happy Pic: 'तुम्हारे बिना अधूरे हैं' संजय कपूर के निधन से टूटीं मंदिरा कपूर, इकलौते भाई के अंतिम संस्कार के बाद उनकी यादों में खोई बहन

  लीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। 19 जून को दिल्ली अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली बेहद बुरे हाल में दिखी। वहीं उनकी बहन मंदिरा कपूर इकलौते भाई की मौत का सदमा बर्दाशत नहीं कर पा रही हैं।आज उन्होंने सोशल मीडिया पर संजय संग एक हैप्पी तस्वीर शेयर की। सामने आई तस्वीर में संजय व्हाइट कलर की शर्ट पहने हुए स्माइल के साथ कैमरा के लिए पोज कर रहे हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए मंदिरा ने लिखा- ‘तुम्हारे बिना हम अधूरे हैं..’ ।उनकी ये पोस्ट देख सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए हैं।   

टीवी शो के चर्चित ‘मामाजी’ की बेटी का हुआ नामकरण, 29 दिन की लाडली और संग ट्विनिंग किए कपल की हैप्पी तस्वीरों ने चुराया सबका दिल 

डांस रियलटी शो में बतौर होस्ट अपनी पहचान बनाने वाले  परितोष त्रिपाठी उर्फ 'मामाजी हाल ही में पिता बने हैं। शादी के 2 साल बाद परितोष ने पत्नी मीनाक्षी संग पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल के घर एकादशी पर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी थी। वहीं अब कपल की बेटी का नामकरण हुआ जिसकी तस्वीरें परितोष ने इंस्टा पर शेयर की हैं। कपल ने अपनी लाडली का नाम मीशा त्रिपाठी रखा है। कुछ तस्वीरों में कपल बेटी को गोद में लिए पूजा कर रहा है। वहीं कुछ तस्वीरों में कपल कैमरे के लिए हैप्पी पोज दे रहा है। इन तस्वीरों की खास बता ये है कि सेरेमनी में कपल बेटी संग ट्विनिंग किए नजर आया है। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News