Bollywood Top 10: जालंधर कोर्ट में राजकुमार राव का सरेंडर,कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या को मिली हत्या और रेप की धमकियां

Tuesday, Jul 29, 2025-06:42 PM (IST)

मुंबई. कन्नड़ एक्ट्रेस और मांड्या की पूर्व सांसद राम्या ने हाल ही में ऑनलाइन दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के फैंस को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कॉमेंट्स के लिए फटकार लगाई थी जिसके बाद उन्हें 'रेप और हत्या की धमकियां' मिली हैं। वहीं, एक्टर राजकुमार राव एक तरफ तो अपनी नई जर्नी को लेकर एक्साइडेट हैं। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, एक्टर 8 साल पहले अपनी एक फिल्म को लेकर विवादों में आ गए थे और उसी सिलसिले में उन्हें जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा हालांकि बाद में एक्टर को जमानत दे दी गई। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

 

जालंधर कोर्ट में राजकुमार राव का सरेंडर, 8 साल पुरानी इस फिल्म से जुड़ा है मामला

एक्टर राजकुमार राव एक तरफ तो अपनी नई जर्नी को लेकर एक्साइडेट हैं। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दरअसल, एक्टर 8 साल पहले अपनी एक फिल्म को लेकर विवादों में आ गए थे और उसी सिलसिले में उन्हें जालंधर कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा हालांकि बाद में एक्टर को जमानत दे दी गई। 

कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या को मिली हत्या और रेप की धमकियां, पूर्व सांसद ने एक्टर दर्शन के फैंस के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

 

कन्नड़ एक्ट्रेस और मांड्या की पूर्व सांसद राम्या ने हाल ही में ऑनलाइन दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के फैंस को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कॉमेंट्स के लिए फटकार लगाई थी जिसके बाद उन्हें 'रेप और हत्या की धमकियां' मिली हैं।

 

फिर खिले अभिषेक-ईशा के बीच प्यार के फूल! एक ही गाड़ी में घूमने निकले Ex-लवर्स ,पपाराजी से छिपाया चेहरा

टीवी एक्टर्स ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक समय पर कपल हुआ करते थे। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल ''उडारिया' के सेट पर हुई थी। यहीं दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए लेकिन  बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और ईशा को समर्थ जुरेल से प्यार हो गया। जब तीनों 'बिग बॉस 17' में एक छत के नीचे आए तो खूब ड्रामा हुआ। खैर,अब ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार शाम  मुंबई की सड़क पर ईशा मालवीय  और अभिषेक कुमार को एक साथ गाड़ी में देखा गया पर जैसे ही उन्होंने देखा कि पपाराजी उन्हें कैमरे में कैद कर रहे हैं तो वे अपना चेहरा छिपाने लगे। 

Ex हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में करिश्मा कपूर ने नहीं मांगा हिस्सा,सूत्र बोला- 'बच्चे असली उत्तराधिकारी, उन्हें मिलेगा हक'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा का हो गया। संजय कपूर की 12 जून 2025 को आकस्मिक मौत हो गई थी। निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति और विरासत को लेकर अटकलें सुर्खियों में छाई हुई हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करिश्मा संजय की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा मांग रही हैं। ये खबर तब सामने आई जब दिवंगत बिजनेसमैन की मां रानी कपूर ने अपने बेटे की मौत के हालातों पर शक जताया है हालांकि पारिवारिक सूत्रों ने अब इन खबरों का स्पष्ट रूप से खंडन किया। एक वेबपोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार  संजय कपूर के परिवार के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनके निधन के बाद करिश्मा कपूर का किसी भी विरासत या संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई दखल नहीं है।

'कालू मदारी आया' बेटे के सांवले रंग पर यूजर्स ने लिए कमेंट,भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी बोलीं-'क्या बोलूं, ये खुद एक मां है'

'साथ निभाना साथिया' फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुछ समय पहले अपने बेटे जॉय का चेहरा रिवील किया था। एक तरफ जहां यूजर्स ने उनके लाडले पर खूब प्यार बरसाया। वहीं दूसरी तरफ  एक्ट्रेस के बेटे के सांवले रंग को लेकर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पिछले दिनों  भी जब देवोलीना ने अपने बेटे के साथ फोटोज शेयर की तो सोशल मीडिया पर लोग उनके बेटे का मजाक बनाने लगे। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई।

 

Dhadak 2 Advance Booking: 'धड़क 2' के मेकर्स ने दर्शकों को दिया लालच, फर्स्ट डे की टिकट पर मिलेगा इतना डिस्काउंट

सैयारा के बाद अब बाॅक्स ऑफिस पर  एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म  दस्तक देने जा रही है। ये फिल्म है सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड धड़क 2। फिल्म एक अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। उससे पहले धड़क 2 का ट्रेलर दर्शकों को दीवाना बना रहा है। अब मेकर्स ने ऑडियंस को अट्रैक्टक करने के लिए नई स्ट्रैटजी अपनाई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने से पहले ही टिकट पर ऑफर भी निकाल दिया।दरअसल, अगर आप पहले दिन पहला शो देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है।

BJP लीडर के बेटे संग प्यार के कसीदे पढ़ रही हैं पटौदी खानदान की बेटी

बी-टाउन के गलियारों में इस समय पटौदी खानदान की लाडली बेटी सारा अली खान के इश्क के चर्चे हैं। उनका नाम BJP लीडर के बेटे अर्जुन बाजवा के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में सारा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह (अर्जुन बाजवा) के साथ गुरुद्वारा में जाती दिख रही हैं। सारा अली खान व्हाइट सूट पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से कवर किया है।   

 

'सेक्रेड गेम्स' की कुक्कू कुब्रा सैत ने कंफर्म किया रिलेशिनशिप, बर्थडे पर इस शख्स संग इश्क लड़ाती आईं नजर
 
नेटफ्लिक्स के "सेक्रेड गेम्स" में कुक्कू का किरदार निभाकर मशहूर हुईं कुब्रा सैत ने 27 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। साथ ही एक्ट्रेस ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस भी कन्फर्म कर दिया। अपने पोस्ट में कुब्रा ने बेहद करीबी की फोटो भी दिखाई। इस पोस्ट को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस सरप्राइज हो गए और कमेंट कर उन्हें बधाई भी देते नजर आए।   

 


अनिरुद्धाचार्य महाराज के 'मुंह मारने' वाले बयान पर आग बबूला हुईं दिशा पटानी की बहन, कहा-अगर ये मेरे सामने होता, तो मैं इसे बताती

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पटानी को भला कौन नहीं जानता। पिछले दिनों एक्ट्रेस की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अफसर खुशबू पटानी एक नवजात बच्ची की जान बचाकर खूब चर्चा में आई थीं। वहीं, अब वह एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह किसी अच्छाई के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर खबरों में हैं। खुशबू पटानी हाल ही में अपने बयान में धार्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज की एक टिप्पणी का कड़ा विरोध करती नजर आईं।
 

पाकिस्तान के पेशावर में शुरू हुआ दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों का पुनर्निर्माण, दो वर्षों में पूरा होगा काम

पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज स्टार्स दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों को लेकर एक अहम विकास सामने आया है। इन ऐतिहासिक स्थलों के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत सोमवार से औपचारिक रूप से हो गई है। यह जानकारी पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई।
 

यूजर ने महवश पर लगाया पति चुराने का इल्जाम तो चुप नहीं बैठीं आरजे, बोलीं-बताओ किसी का पति चुराना बेईमानी है?
आरजे महवश, जो इन दिनों भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चाओं में हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने रिश्तों में धोखे को लेकर खुलकर बात की। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया गया, लेकिन महवश ने भी ट्रोलर्स को जवाब को भी करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News