महाराष्ट्रन नथ, हरी चूड़ियां और रेड साड़ी...मराठी मुल्गी बन इठलाईं प्राजक्ता, हाथ में शैंपेन का गिलास थाम थिरकीं Bride To Be

Tuesday, Feb 25, 2025-01:05 PM (IST)


मुंबई: प्राजक्ता कोली 25 फरवरी को दुल्हनिया बनने वाली हैं। ऐसे में प्राजक्ता की शादी की रस्में हो रही हैं। मेहंदी, हल्दी के बाद अब प्राजक्ता कोली ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी से पहले म्यूजिकल नाइट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में प्राजक्ता अपने मंगेतर के साथ एंजॉय किया।प्राजक्ता के इस मेकअप और हेयर को मांसी ने स्टाइल किया है। वहीं उन्हें आकृति सेजपाल ने स्टाइल किया है। लुक की बात करें तो प्राजक्ता लाल साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

 

PunjabKesari

महाराष्ट्रन नथ, हरी चूड़ियां, नेकलेस, झुमके Bride To Be के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, माथे पर बिंदी लगाए प्राजक्ता बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

वहीं उनके दूल्हे राजा की बात करें तो वह ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। प्राजक्ता अपने मंगेतर वृषांक संग मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनके हाथों में शैंपेन का गिलास भी है।

PunjabKesari

इससे पहले प्राजक्ता अपनी मेहंदी और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। मेहंदी की तस्वीरों में उन्हें हरे रंग के लहंगे में देखा गया। प्राजक्ता का ये लुक भी फैंस को बहुत पसंद आया। वहीं हल्दी सेरेमनी के लिए प्राजक्ता ने व्हाइट कलर चुना था।

PunjabKesari

बता दें कि दोनों 25 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्राजक्ता और वृषांक पिछले 13 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्राजक्ता एक इंन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। वहीं उनके होने वाले पति एक एडवोकेट हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News