‘अगली बार छाती पर गोली चलेगी..लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने ली रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की जिम्मेदारी, दे डाली ये चेतावनी

Sunday, Feb 01, 2026-04:21 PM (IST)

मुंबई. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मुंबई के जूहू स्थिति घर के बाहर शनिवार रात अनजान हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलती ही पुलिस एक्शन में आ गई। वहीं हाल ही में पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया है, जिसका गैंगस्टर लिंक भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित सदस्य ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।  
 

'

शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उसने अपने पोस्ट में लिखा, ‘भाईयों, आज मुंबई में (शेट्टी टॉवर) डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई लेता है। हमने इसको बहुत बार मैसेज किया कि हमारे काम में दखल ना दे लेकिन इसको समझ नहीं आया। यह छोटा सा ट्रेलर है। इसको अगर आगे हमारी बात समझ नहीं आई तो घर के बाहर नहीं, इसके बेडरूम के अंदर गोली चलेगी, इसकी छाती पर। आगे पूरे बॉलीवुड को चेतावनी है।’ 

PunjabKesari

 

पोस्ट में आगे शुभम लोनकर ने लिखा- ‘टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा, तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन जिन लोगों को फोन किया है, टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। तुम्हें और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो। जल्दी ही मुलाकात होगी, तुमसे।’
 
सोशल मीडिया वायरल पोस्ट और बिश्नोई मामले पर अब तक पुलिस ने कोई रिएक्ट नहीं किया है।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News