खराब मूड को मिनटाें में ठीक कर देगा ये ‘Mickey Mouse Dog’, देखें तस्वीरें
Sunday, Apr 08, 2018-02:26 PM (IST)

मुंबई: हमें हमारे बचपन के कई कार्टून कैरेक्टर, जैसे डोनल्ड डक, टॉम एंड जेरी, डोरेमोन याद होंगे, लेकिन इन सब में एक प्यारा कैरेक्टर भी हुआ करता था, जिसका नाम था मिक्की माउस।
मिक्की माउस का क्रेज़ जितना पहले हुआ करता था, उतना ही आज भी है।
हाल ही में सोशल साइट पर इन दिनों Goma नाम की Puppy अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत रही है।
Goma की ख़ास बात ये है कि इसके कान हू-ब-हू मिक्की माउस के जैसे हैं।
इंस्टाग्राम पर Goma की ख़ूबसूरत तस्वीरों को करीब 60 हज़ार लोगों ने लाइक किया है।
Maltese और Papillon के क्रॉस ब्रीड से तैयार हुई Goma आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं।
4 साल की प्यारी सी Goma भले ही जापान के टोक्यो शहर में रहती हो, लेकिन दुनिया में इसके चाहने वालों की कमी नहीं है।
लोग इसे 'Mickey Mouse Dog' के नाम से जानते हैं।