खुलासा: शादीशुदा ही नहीं बल्कि एक बेटे के पिता भी हैं शो में अंजलि संग इश्क लड़ा रहे मुनव्वर फारूकी,डेढ़ साल से पत्नी से रह रहे हैं अलग

Monday, Apr 11, 2022-09:56 AM (IST)

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के विवादित रियलिटी शो 'लाॅकअप' में अपने खुले विचारों और बेधड़क बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। शो में उनकी और उनकी को-कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा की नजदीकियां भी देखने को मिल रही हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लोगों का दिल जीतने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी  ने लेटेस्ट एपिसोड में उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया,जब उन्होंने खुलासा किया कि वह शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं। दरअसल शो की होस्ट कंगना रनौत ने मुनव्वर से उनकी निजी जिंदगी के बारे में खुलासे करने के लिए कहा जिसकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही थीं।

PunjabKesari

उन्होंने मुनव्वर से पूछा कि क्या वह इनकी सच्चाई बताएंगी। इसके बाद उन्होंने मुनव्वर की एक धुंधली फोटो दिखाई जिसे देखकर सभी शॉक रह गए। मुनव्वर ने पहले इस पर बोलने से इंकार कर दिया। हालांकि, कंगना के मनाने के बाद उन्होंने सच्चाई बताई। कॉमेडियन कहते हैं कि वह कई साल से शादीशुदा हैं। उनका इस शादी से एक बच्चा भी है।  

PunjabKesari

मुनव्वर ने खुलासा कि उन्होंने बेहद कम उम्र में शादी कर ली थी। हालांकि, वह और उनकी पत्नी पिछले डेढ़ से अलग रह रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी और अलगाव पहले से ही कोर्ट में है इसलिए उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक तौर पर बात करने से परहेज किया था। मुनव्वर ने ये भी बताया कि, उनकी शादी से एक बेटा है, जिसके लिए वह यह शो कर रहे हैं। मुनव्वर के इस खुलासे के बाद सभी लोग सन्न रह गए हैं।

PunjabKesari

मुनव्वर से अपने प्यार का इजहार कर चुकीं अंजली अरोड़ा ये सुनकर शॉक रह गई और बिल्कुल चुप रह गईं।कंगना रनौत ने मुनव्वर की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस मामले में साफ बाहर निकल आए हैं। 

PunjabKesari

सायशा शिंदे से अपने दिल की बात करते हुए मुनव्वर ने कहा कि उनकी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा है, जो बीते दो साल उन्हें से परेशान कर रहा है। यही वजह है कि वह नहीं चाहते कि उनकी परेशानियां और बढ़ें। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News