खंडरों में पड़ी मासूम को दिशा पाटनी की बहन ने बचाया, अब बच्ची के माता-पिता की लापरवाही का किया खुलासा

Monday, Apr 21, 2025-12:24 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : फिल्म इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक नेक काम के लिए चर्चा में हैं। खुशबू ने एक मासूम बच्ची की जान बचाकर सबका दिल जीत लिया है।

हाल ही में खुशबू पाटनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक बच्ची के साथ नजर आ रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता था कि बच्ची के होंठों पर सूजन थी और चेहरे पर काफी चोट के निशान थे। बच्ची काले अंधेरे खंडरों में पड़ी हुई थी, और खुशबू ने उसे रेस्क्यू किया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खुशबू की सराहना कर रहे हैं और उन्हें धन्यवाद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)

खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम पर इस बच्ची के बारे में जानकारी साझा की थी और लोगों से मदद की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि बच्ची को उनके घर के पास छोड़ दिया गया था और वह इसे सुरक्षित स्थान पर लेकर आईं। इसके बाद, खुशबू ने बताया कि बच्ची के माता-पिता से संपर्क हो गया है, लेकिन दोनों लापरवाह नजर आ रहे हैं। बच्ची का असली नाम इनायत है। खुशबू ने यह भी कहा कि बच्ची के पिता ने उसे देखने तक की कोशिश नहीं की। खुशबू ने इस मामले में और जानकारी दी कि बच्ची की मां बिहार की रहने वाली हैं और शादी के बाद वह दिल्ली आ गई थीं। बच्ची के पिता ने उसे जन्म के बाद न तो देखा और न ही कोई ध्यान दिया। हालांकि, अब बच्ची अपनी मां के साथ खुश है और वे दोनों साथ में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)

खुशबू पाटनी ने बताया कि यह पूरा मामला गरीबी से जुड़ा हुआ है और उन्हें इस बात का दुख है कि कोई अपनी बच्ची को इस तरह कैसे छोड़ सकता है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने भी खुशबू की सराहना करते हुए लिखा, 'ईश्वर उस पर और तुम पर अपनी कृपा बनाए रखे।' एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'सिपाही हमेशा ड्यूटी पर होता है। आपको सलाम है मैम।'

आपको बता दें कि, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी की उम्र 33 है और वब पहले भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट थी।


 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News