ये एक्टर निभाएगा ''तारक मेहता का उलटा चश्मा'' में ''डॉक्टर हाथी'' का किरदार

Wednesday, Jul 18, 2018-05:07 PM (IST)

मुंबई: टीवी सीरियल तारक मेहता का उलटा चश्मा के एक्टर डॉ. हंसराज हाथी की अचानक हुई मौत से स्टार्स समेंत फैंस का गहरा सदमा लगा। निधन के कुछ दिन बाद शो के मेकर्स ने कहा था कि जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान किया जाएगा। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने शो में डॉक्टर हाथी का रिप्लेसमेंट खोज लिया है।

 

PunjabKesari

 

फैंस के लिए खुशी की बात है कि डॉक्टर हाथी का किरदार निभाने आ रहे अभिनेता निर्मल सोनी पहले भी कास्ट का हिस्सा रह चुके हैं। शो की शुरुआत होने के 1 साल बाद तक निर्मल सोनी ने शो में डॉक्टर हाथी का किरदार निभाया था। लेकिन फिर शो में उनकी जगह कवि कुमार आजाद को दे दी गई थी।

 

 

A post shared by Nirmal Soni (@nirmalsoni1) on

 

डॉक्टर हाथी की मौत से शो की पूरी स्टार कास्ट को सदमा लगा। शो की स्टार कास्ट ने सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर हाथी को याद किया। वहीं बात अगर निर्मल सोनी की करें तो उन्होंने 'कबूल है' शो में भी काम किया है। 
 


Punjab Kesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News