पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लिखा दिल को छू लेने वाला नोट – ’16 से 60 साल तक आपके साथ

Friday, Aug 22, 2025-04:57 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी का आज बर्थडे है। 22 अगस्त को माना अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर पत्नी के लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया है। पोस्ट में उन्होंने माना के साथ अपने अब तक के सफर को बेहद खास और भाग्यशाली बताया।

PunjabKesari

 

सुनील शेट्टी का पोस्ट

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी माना शेट्टी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: "शब्द नहीं हैं, सिर्फ एक गले लगाना... 16 से 60 साल तक का साथ... दोनों को लगता है कि वे भाग्यशाली हैं... जन्मदिन मुबारक हो पत्नी माना।"

 

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

 

एक्टर के इस दिल छू लेने वाले पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स खूब प्यार बरसा रहे हैं और माना को बर्थडे विश कर रहे हैं।
 
सुनील और माना की लव स्टोरी

सुनील शेट्टी और माना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। माना शेट्टी, जिनका असली नाम मोनिशा कादरी है, एक गुजराती मुस्लिम पिता और पंजाबी सामाजिक कार्यकर्ता मां की बेटी हैं। जब दोनों एक-दूसरे से मिले, तो सांस्कृतिक अंतर की वजह से शुरुआत में सुनील के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन प्यार की ताकत ने हर दीवार गिरा दी और 1991 में दोनों ने शादी कर ली।

आज सुनील और माना का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे मजबूत और प्रेरणादायक रिश्तों में गिना जाता है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News