''परिणीता'' की स्क्रीनिंग में इस मशहूर एक्ट्रेस ने छुए रेखा के पैर, दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

Wednesday, Aug 20, 2025-05:04 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की फेमस फिल्म 'परिणीता' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म को एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है। फिल्म की स्क्रीनिंग का एक शानदार कार्यक्रम मुंबई में हुआ, जहां कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।


रेखा और विद्या बालन की प्यारी झलक

इस स्पेशल स्क्रीनिंग में दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी पहुंचीं। जैसे ही विद्या बालन ने रेखा को देखा, वह बेहद खुश हो गईं। उन्होंने रेखा को गले लगाया, उनके पैर छुए और उनके हाथों को चूमा। दोनों एक-दूसरे से प्यार और सम्मान से मिलीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को रेखा और विद्या की यह बॉन्डिंग बहुत पसंद आई है। लोग उनकी सादगी और प्यार भरे अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunilkumar Gol (Photographer) (@goley.sunil_)

बारिश में भी नहीं रुकी विद्या की खुशी

मुंबई की बारिश के बावजूद विद्या बालन इस खास इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने फिल्म की कास्ट और टीम के साथ मिलकर जश्न मनाया। स्क्रीनिंग में दीया मिर्जा, श्रेया घोषाल, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं।

कब और कहां देख सकते हैं परिणीता?

'परिणीता' अब दोबारा 27 अगस्त 2025 से एक हफ्ते के लिए चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। इस मौके पर तीन खास बातें सेलिब्रेट की जा रही हैं, जिनमें फिल्म 'परिणीता' के 20 साल, अभिनेत्री विद्या बालन के 20 साल इंडस्ट्री में और विनोद चोपड़ा फिल्म्स के 50 साल का सफर शामिल है।

'परिणीता' फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी, जिसमें सैफ अली खान, विद्या बालन और संजय दत्त ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन दिवंगत प्रदीप सरकार ने किया था और इसे विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। 'परिणीता' विद्या बालन की पहली फिल्म थी, जिसने उन्हें तुरंत पहचान दिलाई।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News