''पान सिंह तोमर'' के राइटर संजय चौहान का 62 साल की उम्र में निधन, लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित

Friday, Jan 13, 2023-10:25 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'पान सिंह तोमर' और 'आई एम कलाम' जैसी फिल्में लिखने वाले मशहूर राइटर संजय चौहान का निधन हो गया है। राइटर लीवर सिरोसिस से पीड़ित होने के चलते मुंबई के एक अस्पताल भर्ती थे, जहां उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मशहूर राइटर के निधन से इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ गई है।


संजय चौहान का निधन 62 साल की उम्र में हुआ है। वह लीवर सिरोसिस की बीमारी से काफी समय से पीड़ित थे और लगभग 10 दिन पहले आंतरिक रक्तस्राव और बेहोशी के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वह इस बीमारी को मात नहीं पाए और दुनिया को अलविदा कह गए। 

 

संजय चौहान का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12.30 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा।

 

बता दें, संजय चौहान का जन्म भोपाल में हुआ था और उन्होंने जेएनयू से स्नातक करने के बाद दिल्ली में एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वे मुंबई चले गए और 1990 के दशक में सोनी टेलीविजन के लिए क्राइम-बेस्ड टीवी सीरीज ‘भंवर’ लिखा था, जो काफी चर्चा में रहा था।  संजय को सुधीर मिश्रा की फेमस फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के डायलॉग के लिए भी जाना है। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News