फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम: फेमस एक्टर मुकुल देव का निधन,55 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Saturday, May 24, 2025-12:02 PM (IST)

मुंबई: 'सन ऑफ सरदार', 'आर... राजकुमार', 'जय हो' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए फेमस एक्टर मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में थे।
54 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
वो बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के भाई थे। उन्होंने टीवी सीरियल्स, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी खूब काम किया था। उनकी मौत से इंडस्ट्री सदमे में है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने 1996 में टीवी सीरियल 'मुमकिन' से एक्टिंग डेब्यू किया। उन्होंने बाद में टीवी के साथ ही हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगू की 60 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2022 में 'अंत द एंड' फिल्म में देखा गया था