बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही पाकिस्तानी सिंगर पर भालू ने किया हमला, तंबू में सोते समय नोचे दोनो हाथ

Sunday, Sep 07, 2025-02:53 PM (IST)

मुंबई. पाकिस्तानी सिंगर कुरतुलैन बलूच इन दिनों बाढ़ पीड़ितों की मदद करने को लेकर काफी चर्चा में थीं, लेकिन इसी बीच उन पर हमला हो गया। इस हमले से आहत कुरतुलैन ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया है और साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी घायल अवस्था की एक तस्वीर शेयर भी वायरल हो रही है।

 

दरअसल, कुरतुलैन बलूच इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित बाल्टिस्तान के सुदूर गांवों में व्यापक आपदा प्रतिक्रिया सेवाओं (सीडीआरएस) के साथ मिलकर बाढ़ राहत कार्यों में मदद कर रही थीं, लेकिन इसी बीच सोते समय एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। 
  
कुरतुलैन की टीम ने शनिवार को एक ऑफिशियल बयान जारी कर लिखा, '4 सितंबर 2025 की रात को जब वह अपने तंबू में सो रही थीं, तो उन पर एक भूरे भालू ने हमला कर दिया। सीडीआरएस टीम ने तुरंत भालू को भगाने की कोशिश की और वह भाग भी गया लेकिन उनके दोनों हाथों में चोट आई हैं'। 


बयान में आगे लिखा गया- 'कुरतुलैन को तुरंत नजदीकी चिकित्सा सुविधा ले जाया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी हालत स्थिर है। शुक्र है कि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है और वह अपने घावों से उबर रही हैं'।

PunjabKesari


  
सिंगर की टीम ने कहा कि कुरतुलैन को आराम की जरूरत है और उनके ठीक होने तक उनके सभी इवेंट पोस्टपोन कर दिए गए हैं, आप सभी उनके लिए प्रार्थना करें'।

सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि, कुरातुलैन घायल अवस्था में बैड पर लेटी हैं। उनके दोनों हाथ जख्मी हैं और दोनों हाथों पर पट्टी बंधी हुई है।

बता दें, सिंगर कुरातुलैन ने 2011 में रेशमा के गाने अंखियां नू रेन दे के कवर से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फवाद खान और माहिरा खान स्टारर पाकिस्तानी नाटक हमसफ़र में के गाने के लिए प्रसिद्धि मिली। इसके अलावा, उन्होंने 2016 में हिंदी फिल्म पिंक से कारी कारी में भी अपनी आवाज दी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग, अंगद बेदी, तुषार पांडे, पीयूष मिश्रा और धृतिमान चटर्जी अहम रोल में नजर आए थे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News