सोनू सूद ने  उठाया पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद का  बीड़ा, कहा- 'चाहे कुछ भी कुर्बान करना पड़े लेकिन वो पीछे नहीं हटेंगे'

Monday, Sep 01, 2025-01:40 PM (IST)

मुंबई: पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। 10 जिले बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। यही वजह है कि पंजाब में बाढ़ आ गई है। कई लोगों की जान चली गई है।

PunjabKesari

 

जानवरों के पानी में बहने के वीडियोज सामने आ रहे हैं। ऐसे बुरे वक्त में स्टार्स भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ, गुरु रंधावा के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों की मदद के लिए खड़े हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर करते हुए अपना मैसेज सभी जरुरतमंदों तक पहुंचाया है। ये भी कहा कि पंजाब उनकी आत्मा है और चाहे कुछ भी कुर्बान करना पड़े लेकिन वो पीछे नहीं हटेंगे।

PunjabKesari

इस वीडियो के साथ उन्होंनेकैप्शन में लिखा-'मैं पंजाब के साथ हूं। इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित कोई भी व्यक्ति अकेला नहीं है। हम सब मिलकर हर एक व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

पंजाब के मोगा के रहने वाले एक्टर ने आगे लिखा- 'अगर आपको किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, तो बेझिझक हमें संदेश भेजें। हम आपकी हर संभव मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। पंजाब मेरी आत्मा है। चाहे इसके लिए सब कुछ कुर्बान हो जाए, मैं पीछे नहीं हटूंगा। हम पंजाबी हैं और हम हार नहीं मानते।'

जानकारी के अनुसार, पंजाब में बाढ़ से गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को 3 सितंबर तक बंद कर दिया गया है।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News