बॉस लेडी लुक में पति राघव चड्ढा संग कपिल शर्मा के शो पर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, बाहों में बाहें डाल दिए पोज
Saturday, Jul 19, 2025-02:55 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही मुंबई में कम स्पाॅट होती हैं। परिणीति चोपड़ा पिछले कई दिनों से इंडिया से बाहर थी जो अब मुंबई में लौट आई हैं। एक्ट्रेस को पैपराजी ने शुक्रवार के दिन उनके पति राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किया गया।
दोनों कपिल शर्मा के शो पर एकसाथ नजर आए।इस दौरान दोनों ने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए। चलिए डालते हैं तस्वीरों पर एक नजर...
इस दौरान राघव और परी दोनों ही स्टाइलिश लुक में दिखे।ब्लैक कलर के पैंटसूट में परिणीति चोपड़ा का बॉस लेडी लुक देखते ही बन रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया और अपने शॉर्ट हेयर को कर्ली लुक दिया।
वहीं राघव चड्ढा इन तस्वीरों में ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक पेंट और उसके साथ मरून कलर का ब्लेजर में काफी डैशिंग लग रहे हैं। राघव और परी ने कपिल के शो पर जाने से पहले कैमरे के सामने बाहों में बाहें डालकर कई सारे पोज भी दिए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी बायोपिक 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं।