परिणीति ने पति संग अनाउंस की प्रेग्नेंसी तो मिली ढेरों बधाइयां, मासी बनने की खबर सुन एक्साइटड हो उठीं ''देसी गर्ल'' प्रियंका

Monday, Aug 25, 2025-04:08 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक बड़ी गुड न्यूज सामने आई। शादी के दो साल बाद  एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली है। जी हां, इस गुड न्यूज को एक्ट्रेस ने अपने पति और राजनेता राघव चड्ढा के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक फैंस, दोस्तों और करीबियों की बधाइयों का तांता लग गया। बॉलीवुड सेलेब्स और परिणीति की कजिन व एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कपल को खास अंदाज में पेरेंट्स बनने के लिए बधाइयां दी हैं।

 
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर राघव चड्ढा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे चलते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक केक की फोटो पोस्ट की है जिस पर एक बच्चे के पैर बने हुए हैं और उस पर लिखा है- "1+1=3"
इस इशारे के साथ ही उन्होंने यह साफ कर दिया कि वे माता-पिता बनने वाले हैं।

बधाइयों का लगा तांता

परिणीति की इस प्यारी घोषणा के बाद, सोशल मीडिया पर फैंस और सितारों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, हुमा कुरैशी, भारती सिंह, रकुल प्रीत सिंह और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने कपल को उनके पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कमेंट कर  शुभकामनाएं भेजीं।

PunjabKesari

वहीं, यह गुड न्यूज सुनते ही प्रियंका चोपड़ा खुशी से खिल गई और मासी बनने के लिए उत्साहित हो उठीं। उन्होंने परिणीति के पोस्ट को अपनी स्टोरी पर री-शेयर कर कपल को नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दी।

 

PunjabKesari

परिवार की प्रतिक्रिया

परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने भी इस खुशी में अपना प्यार जताया और लिखा: "इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं हो सकता। भगवान का आभार। हमेशा खुश रहो, ढेर सारा प्यार।"

वहीं, मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने लिखा:"बधाई हो परिणीति और राघव! यह बहुत प्यारी खबर है।"

परिणीति और राघव की शादी

अगर बात करें परिणीति और राघव की शादी की तो दोनों ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में एक भव्य और शाही अंदाज़ में शादी रचाई थी। उनकी सगाई कुछ महीने पहले दिल्ली में हुई थी, जहां प्रियंका चोपड़ा, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे कई नामी चेहरे शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी को खूब सराहा था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News