ससुराल में परिणीति चोपड़ा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,पति राघव चड्ढा संग किया तिरंगा थीम स्पेशल लंच

Saturday, Aug 16, 2025-10:53 AM (IST)


मुंबई:  शुक्रवार यानि 15 अगस्त को पूरे भारत ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। बाॅलीवुड में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिली।  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी इस खास मौके पर दिल्ली में अपने ससुराल पहुंचीं।

PunjabKesari

यहां उन्होंने पति राघव चड्ढा के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल को तिरंगा थीम का स्पेशल लंच करते देखा जा सकता है।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा ने सफेद रंद का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। राघव चड्ढा ऑरेंज टी-शर्ट और ग्रीन पैंट्स में नजर आए।

PunjabKesari

 

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने अपने सास-ससुर के साथ भी एक फोटो शेयर की है जिसमें राघव चड्ढा भी देखे जा सकते हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- "घर पर एक दोपहर, अपने देश और फैमिली लव के रंगों में सराबोर। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!"

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News