मां पद्मा को खोने पर भावुक हुईं ऋतिक रोशन की मॉम पिंकी, बोलीं- वह पिताजी के मिलने के लिए हमें छोड़ गईं

Saturday, Jun 18, 2022-11:07 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन का परिवार इस वक्त काफी दर्द से गुजर रहा है। 16 जून को ऋतिक की नानी यानी पिंकी रोशन की मां इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बीते शुक्रवार को उनका विले पार्ले शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मां को खोने से ऋतिक की मां बेहद सदमे में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना हाल ए दिल बयां किया है।


PunjabKesari

 


पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फूलों के हार से सजाई दिवंगत मां-बाप की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा-दोनों सद्भाव और शांति में एक साथ हैं मेरी माँ, मेरे पिता. आप दोनों को हमेशा प्यार।


View this post on Instagram

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

इससे पहले उन्होंने मां के निधन पर उनकी एक तस्वीर शेयर कर लिखा-मेरी माँ पद्मा रानी ओमप्रकाश पिताजी से मिलने के लिए अपनी आगे की यात्रा के लिए हमें छोड़ गईं। शांति कृतज्ञता प्यार।


 

View this post on Instagram

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

 

फैंस पिंकी रोशन का ये पोस्ट देख काफी भावुक हो रहे हैं और ऋतिक की मां को हिम्मत भी दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, पिंकी रोशन की मां पद्मा फिल्म निर्माता जे ओम प्रकाश की पत्नी थीं। मां से पहले उनके पिता जे ओम प्रकाश 2019 में 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। पद्मा पिछले दो साल से रोशन परिवार के साथ रह रही थीं। वह उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थी और पिंकी अपनी मां का खूब ख्याल रखती थीं। ऋतिक भी अपनी नानी के काफी करीब थे और उनके साथ काफी प्यारा बॉन्ड शेयर करते थे।
 

 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News