''स्त्री 2'' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

Thursday, Sep 19, 2024-02:18 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. 'स्त्री 2' फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा पर हाल ही में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए थे और इन आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं, अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि जानी मास्टर को गोवा में साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से ‘ट्रांजिट वारंट' प्राप्त करने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।
  


महिला ने अपनी शिकायत में जानी मास्टर पर एक बार नहीं, बल्कि कई बार शोषण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने उन पर चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था, साथ ही कहा था कि उसने नरसिंगी में उनके घर पर भी यौन उत्पीड़न किया था।

बता दें कि जानी मास्टर खासकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर के रूप में काम करते हैं और उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों की कोरियोग्राफी की है। बॉलीवुड में उन्होंने जय हो से फोटोकॉपी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया टाइटल ट्रैक, लाल पीली अंखियां, और स्त्री 2 से आज की रात और आई नई जैसे गानों के लिए काम किया है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News