राइटर गर्लफ्रेंड से लखनऊ में शादी करेंगे राज बब्बर के बेटे प्रतीक, मुंबई में होगा रिसेप्शन

Tuesday, Jan 08, 2019-01:21 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर जल्द ही अपनी मंगेतर सान्या सागर संग शादी के बंधन में बंधने वाले है। इनक शादी की तारीख भी सामने आ गई है। खबरों के अनुसार ये दोनों 22 और 23 जनवरी को लखनऊ में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी की तैयारियों भी शुरु हो गई हैं। इनकी शादी पूरी तरह से प्राइवेट होगी। शादी में बस कुछ खास मेहमान ही होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ने पिछले साल यानी 23 जनवरी 2018 को लखनऊ के एक फार्महाउस में सगाई रचाई थी। बता दें कि प्रतीक की होने वाली पत्नी पेशे से लेखक-निर्देशक-एडिटर हैं। 

 

PunjabKesari

 

यहां होगा रिसेप्शन

प्रतीक और सान्या की शादी के बाद दोनों का रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी रिसेप्शन की तारीख और जगह फाइनल नहीं हो पाई हैं। 

 

PunjabKesari


बता दें कि प्रतीक- सान्या एक दूसरे को तकरीबन 10 सालों से जानते हैं और तकरीबन दो सालों से डेट कर रहे हैं। अब ये दोनों अपने रिश्ते तो शादी के बंधन में तबदील कर रहे हैं। बताते चलें कि सान्या सागर ने लंदन फिल्म अकादमी से प्रैक्टिकल फिल्म निर्माण में डिप्लोमा किया है। फैशन कम्युनिकेशन में राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान से ग्रेजुएशन किया है। जबकि प्रतीक अपने जमाने की प्रसिद्ध एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे हैं।


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News