प्रियंका के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे, देखें बिना गाॅडफादर के 'देसी गर्ल' से ग्लोबल आइकॉन बनने का ये
Saturday, Jul 04, 2020-01:04 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश में ही नहींं विदेशों में भी अपने हुनर का ढंका बजवा चुकी हैं। बाॅलीवुड से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पीसी हॉलीवुड इंस्डट्री में भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 37 साल की प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ड का खिताब अपने नाम किया था और इसके बाद से ही उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी। प्रियंका ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी ।एक आउटसाइडर कदम रखने वालीं प्रियंका ने अपने दम पर, अपने टैलेंट के बलबूते 20 साल का सफर तय कर लिया है।
इन 20 सालों में प्रियंका चोपड़ा ने सिर्फ बॉलीवुड में दमखम दिखाया हो, ऐसा नहीं है बल्कि उन्होंने तो हॉलीवुड तक का सफर तय किया है प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के करियर के 20 साल का सुनहरा सफर दिखाया। वीडियो प्रियंका लिखती हैं- मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया @ozzyproduction और मेरे तमाम फैंस को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं। जुड़े रहिए, शुक्रिया।
साल 2000 में बनीं मिस वर्ड
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ड का खिताब अपने नाम किया था। मिस वर्ड पेजेंट के 50वें संस्करण में प्रियंका ने जीत हासिल कर भारत का नाम रौशन किया। प्रियंका ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली है
एक्टिंग की शुरुआत
प्रियंका ने तमिल फिल्म 'थमिजान' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरो' से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा। प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हालांकि पीसी ने निर्देशक और फिल्ममेकर्स की नजरों में अपनी पहचान बना चुकी थीं। प्रियंका ने 'अंदाज', 'ब्लैकमेल', 'बरसात', 'डॉन', 'फैशन', 'कमीने', 'सात खून माफ', 'गुंडे, 'बाजीराव मस्तानी', 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्में की हैं। प्रियंका बॉलीवुड की डिमांडिंग एक्ट्रेस में से एक हैं
इंडस्ट्री के नेपोटिज्म को किया दर किनार
प्रियंका का बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई माई-बाप नहीं था। एक आउटसाइडर होने के बावजूद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बड़ी ही मजबूती के साथ बनाए रखा और कामयाबी हासिल कीं।
हाॅलीवुड में भी बनाई खास पहचान
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रियंका चोपड़ा ने पहचान बनाई। 'बेवॉच', 'द किड लाइक जेक', 'इज नॉट इट रोमांटिक' जैसी फिल्मों में प्रियंका चोपड़ा के दमदार रोल देखने को मिले।
विदेशी सिंगर संग रचाई शादी
प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी सिंगर निक जोनस से 1 दिसंबर 2018 को शादी रचा ली। लंबे अफेयर के बाद दोनों ने शादी कर ली।